राजनीति

पिछले 8 महीने में 3 बार कांग्रेस नेता ने कहा- ‘हां..मैं नचिनया हूं, नचनिया हूं और नचनियां हूं’

‘मैं नचनिया हूं…मैं नचनिया हूं और मैं नचनिया हूं’- ये शब्द किसी और के नहीं, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा के हैं। संजय झा ने खुद को पिछले आठ महीने में तीन बार नचनिया कहा है। अरे भई..हम बिल्कुल भी मजाक नहीं कर रहे हैं, बल्कि सबूतों के साथ अपनी बात कह रहे हैं। राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस की तरफ से अपनी बात रखने वाले संजय झा के ये शब्द शायद कांग्रेसियों को चुभ सकते हैं और विरोधी उनका मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसके द्वारा अपनी स्थिति को व्यक्त करने की कोशिश की है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने खुद को नचनिया घोषित किया है। ये ट्वीट अभी दो या तीन दिन पहले का ही है, लेकिन इससे पहले भी वे इसी तरह के ट्वीट कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपनी मनोस्थिति को समझाने की कोशिश की है। इस ट्वीट के आने के बाद लोग कई तरह के बयान दे रहे हैं, लेकिन यहां हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा ने खुद को कब कब नचनिया बताया है।

कथक डांसर बने संजय झा

राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा ने साफ किया कि वे नचनिया ज़रूर हैं, लेकिन हर बार उनकी विधाए अलग अलग हुई है। इस ट्वीट में उन्होंने पीयूष गोयल का नाम लिखते हुए कहा कि अगर पीयूष गोयल अर्थशास्त्री हैं तो वो कथक डांसर हैं, जिसके बारे में उन्होंने फरवरी में ट्वीट किया था। ये उनका पहला ट्वीट किया था, जब उन्होंने खुद को नचनिया घोषित किया था, जिसके बाद उनकी ये परंपरा चलती रही और अब तक वे तीन ट्वीट कर चुके हैं।

बैलेट डांसर बने संजय झा

कांग्रेस की बात देश में रखने वाले संजय झा ने मार्च में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर अरुण जेटली अर्थशास्त्री हैं तो वो एक बैलेट डांसर हैं। बता दें कि बैलेट डांस 15वीं सदी में इटली के उद्भव के साथ लोकप्रिय हुआ, जिसके बाद धीरे धीरे ये डांस पूरी दुनिया में फैल रहा है और हर जगह लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। मतलब साफ है कि भले ही इन ट्वीट के माध्यम से संजय ने बीजेपी पर तंज कसा हो, लेकिन उनकी भावनाएं भी साफ झलक रही हैं।

बेली डांसर हैं संजय झा

26 अगस्त को अपनी परंपराओं का पालन करते हुए संजय झा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अर्थशास्त्री हैं, तो वो एक बेली डांसर हैं। मतलब साफ है कि संजय झा का किरदार नहीं बदला, बस उनका तरीका बदलता गया, जैसाकि उनके इन ट्वीट्स में देखा जा सकता है। बता दें कि संजय झा बीजेपी पर कटाक्ष के लिए जाने जाते हैं।

 

Back to top button