बॉलीवुड

प्रियंका के बिना वायरल हुई निक जोनस की तस्वीर, फैंस ने देसी गर्ल के पति को बताया बेचारा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति के साथ घूमती हुई नज़र आती हैं। प्रियंका चोपड़ा जहां भी होती हैं, उनके साथ उनके पति ज़रूर दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, दोनों साथ में पार्टी भी करते हुए नज़र आते हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होती रहती हैं। इसी सिलसिले में निक जोनस की एक तस्वीर और वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उन्हें ट्रोल करते हुए कर रहे हैं। इस वायरल हुई तस्वीर में निक जोनस अकेले दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

निक जोनस अपने भाई के साथ शो कर रहे थे, जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा नज़र नहीं आई और वे उन्हें खूब मिस कर रहे थे। बता दें कि जोनस ब्रदर्स ने VMA में करीब 11 साल बाद एक साथ परफॉर्म किया, जिसके बाद अवॉर्ड वितरण के समय सभी की पत्नियां मौजूद थी, लेकिन निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा वहां मौजूद नहीं थी। मामला सिर्फ मौजूदगी का नहीं था, बल्कि उस समय का माहौल ही ऐसा था कि निक जोनस को अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की बहुत ज़रूरत महसूस हो रही थी।

प्रियंका को मिस करते निक जोनस

वायरल हुई तस्वीर में सभी लोग अपनी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को किस कर रहे हैं, लेकिन इसमें निक जोनस अकेले खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। लोगों को किस करता देख निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा की याद आ गई, लेकिन उन्होंने सिर्फ स्माइल कर दिया और उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि कोई बात नहीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही आ जाएंगी।

निक जोनस पर आया फैंस को तरस

 

रोमांटिक महफिल निक जोनस को अकेला देख उनके फैंस को उन पर तरस आ गया और उन्होंने उन्हें बेचारा भी कह दिया। एक यूजर ने कमेंट किया कि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को याद कर रहे हैं, लेकिन वे उस समय यहां नहीं थी। एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका कहां है, उन्हें साथ लेकर क्यों नहीं आए। बता दें कि निक जोनस अमेरिका में ढेर सारे शो करते हुए नज़र आते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।

परफेक्ट कपल हैं प्रियंका और निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर परफेक्ट कपल के रुप में माने जाते हैं, जिनकी तस्वीरों और कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। दोनों एक दूसरे से प्यार का इजहार करने में ज़रा भी नहीं चूकते हैं, जिसकी वजह से कई बार उनकी लिपलॉक की तस्वीरें भी वायरल हो जाती है। मतलब साफ है कि सार्वजनिक तौर पर ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं और यही कैमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद है।

Back to top button