विशेष

क्या जान-बूझकर KBC ने 1 करोड़ के सवाल में दिए थे गलत ऑप्शन? कंटेस्टेंट को छोड़ना पड़ा गेम

सोनी चैनल पर कई सालों से अमिताभ बच्चन के होस्टिंग में एक शो कौन बनेगा करोड़पति लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। साल 2000 से केबीसी को प्रेजेंट करते आए ना जाने कई लोगों के लिए प्रेरणा बने अमिताभ बच्चन के इस सीजन में एक पहली महिला कंटेस्टेंट रही जिसने 1 करोड़ के सवाल में क्विट कर लिया क्योंकि उसे जवाब नहीं पता था। मगर अब खबरें आ रही हैं कि क्या जान-बूझकर KBC ने 1 करोड़ के सवाल में दिए थे गलत ऑप्शन? क्या सच है ये आपको पता होना चाहिए।

क्या जान-बूझकर KBC ने 1 करोड़ के सवाल में दिए थे गलत ऑप्शन?

टीवी के सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। केबीसी के 11वें सीजन में जिस अंदाज में अमिताभ बच्चन शो को आगे बढ़ा रहे हैं लोग उनके कायल हो चुके हैं। उनके सवाल पूछने का अंदाज, लोगों को समझने का अंदाज, लोगों को प्रेरित करने का अंदाज और लोगों से बात करने के अंदाज से बहुत से हर उम्र के लोग प्रभावित हैं। सोमवार वाले दिन इस सीजन में पहली बार महिला 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई लेकिन उसे गेम छोड़ना पड़ा था। अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश की लेबर इंस्पेक्टर चरणा गुप्ता से एक सवाल पूछा जो ह़ॉट सीट पर बैठी थीं। इस सवाल को सुनने और उसके ऑप्शन को देखकर उन्होंने गेम को खलना ही छोड़ दिया। हालांकि उन्हें इसका जवाब पता था लेकिन वो श्योर नहीं थीं और अगर तुक्का लगातीं तो 50 लाख से 3 लाख 20 हजार पर आ जातीं, इसलिए शो को छोड़ने में उन्होंने समझदारी दिखाई।

1 करोड़ का सवा था कि 1944 में कंगला टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी के पास हुई थी ? इसके ऑप्शन में ईटानगर, इंफाल, गुवाहाटी और कोहिमा दिए गए थे। इसमें गुवाहाटी को राजधानी बताया गया जबकि गुवाहाटी आजतक किसी राज्य की राजधानी बना ही नीं। संभवत: गुवाहाटी को असम की राजधानी के तौर पर दिखाया गया जबकि असम की राजधानी तो दिसपुर है, शायद जिन्होंने सवाल बनाया उन्हें इसकी जानकारी ना हो। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने भी ध्यान नहीं दिया और किसी को पता भी नहीं चला।

Back to top button