स्वास्थ्य

सेहत के लिए बेहद ही कारगर साबित होता है मुरब्बा, पढ़ें मुरब्बे के फायदे

आंवला आंखों और बालों के लिए काफी गुणकारी होता है और इसे खाने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आंवले के मुरब्बे को भी स्वस्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। आंवला के मुरब्बे के फायदे जानने के बाद आप भी इसका सेवन करना शुरू कर दें, तो आइए जानते हैं आंवले के मुरब्बे के फायदे।

आंवले के मुरब्बे के फायदे

मुरब्बे के साथ जुड़े हैं अनेको फायदे, मुरब्बा करे हमारे दिल को दरुस्त, लाए हमारे शरीर में नई सी जान। तो आइये जानते हैं मुरब्बे के फायदे:

हड्डियां हो मजबूत

आंवले का मुरब्बा हड्डियों के लिए लाभकारी साबित होता है और इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। जो लोग रोजाना आंवले का मुरब्बा खाते हैं उन लोगों की हड्डियां बढ़ती उम्र में भी ताकतवर बनीं रहती हैं। इसलिए हड्डियों में दर्द की शिकायत रहने पर आप आंवले के मुरब्बे का सेवन करना शुरू कर दें।

गर्भवती महिला के लिए लाभदायक

गर्भवती महिलाओं को आंवले का मुरब्बा जरूर खाना चाहिए। आंवले का मुरब्बा खाने से मां और बच्‍चे की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। जो गर्भवती महिलाएं नियमति रूप से आंवले के मुरब्‍बे का सेवन करती है। उन महिलाओं के बाल हार्मोनल परिवर्तन के कारण नहीं झड़ते हैं। साथ में ही बच्चे की आंखों पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है।

बुढ़ापा होने से रोके

मुरब्बे के अंदर विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं। विटामिन A को त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है और इसकी मदद से त्वचा जवां बनी रहती है। इसलिए जो लोग इसका सेवन करते हैं उन लोगों की त्‍वचा बढ़ती आयु में भी यंग  रहती है और चेहरे पर बुढ़ापा नजर नहीं आता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो

आंवले का मुरब्बा खाने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनीं रहती है। जो लोग आंवले के मुरब्‍बे को रोजाना खाते हैं उन लोगों को जुकाम, बुखार और खांसी जैसी बीमारियां आसानी से नहीं लगती हैं। दरअसल आंवले के अंदर एंटीऑक्‍सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाएं रखने का काम करते हैं।

त्वचा निखरे

मुरब्बा खाने से चेहरे पर मुंहासे और दाग की समस्या नहीं होती है और चेहरे पर हर वक्त निखार नजर आता है। आंवले के मुरब्बे का सेवन करने से त्‍वचा स्‍वस्‍थ्‍य बनी रहती है और त्वचा को रोग लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

पेट रहे सही

मुरब्बे के फायदे पेट से भी जुड़े हुए हैं और इसे खाने से पाचन क्रिया सही से कार्य करती है। आंवले का मुरब्बा खाने से पेट की रक्षा अपच और गैस जैसे रोगों से होती। इसलिए जिन लोगों को भी खाना सही से नहीं पचता है और जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है वो लोग इसका सेवन जरूर किया करें। एक हफ्ते तक मुरब्बा खाने से आपका पेट एकदम दुरुस्त हो जाएगा।

खून की कमी हो पूरी

आंवले के मुरब्बे के अंदर आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है वो लोग मुरब्बा खाना शुरू कर दें। मुरब्बा खाने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाएगी।

दिल रहे हेल्दी

आंवले का मुरब्बा खाने से दिल हेल्दी बना रहता है और दिल से संबंधित रोग होने का खतरा कम हो जाता है। दरअसल मुरब्बे के अंदर क्रोमियम, जिंक और कॉपर अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं और ये तत्व कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को नहीं बढ़ने देते हैं। कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर नियंत्रित रहने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक है और जिन लोगों को दिल से जुड़े हुए रोग हैं, वो लोग आंवले का मुरब्बा खाना शुरू कर दें।

गठिया का दर्द हो कम

गठिया यानी घुटनों में दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मुरब्बा बेहद की कारगर साबित होता है। मुरब्बा खाने से गठिया और घुटनों का दर्द एकदम सही हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार जो लोग कच्चे आंवले या फिर मुरब्बे का सेवन किया करते हैं उन लोगों को जोड़ों के दर्द निजात मिल जाती है। इसलिए अगर आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है तो आप दिन में दो बार मुरब्बे का सेवन किया करें।

बाल बनें मजबूत

मुरब्बा खाने से बाल मजबूत हो जाते हैं और बालों का विकास अच्छे से होता है। इसलिए जो लोग लंबे बालों की चाहा रखते हैं और जिन लोगों के बाल कमजोर हैं वो लोग मुरब्‍बा को अपनी डाइट में शामिल कर लें। रोजान इसे खाने से आपके बाल चमकीले भी बन जाएंगे।

कब खाना चाहिए आंवले का मुरब्बा

आंवले के मुरब्बे का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन सुबह के समय खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। इसलिए आप इसका सेवन सुबह खाली पेट किया करें। मुरब्बे के फायदे पढ़ने के बाद आप इसका सेवन आज से ही करना शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें : फोलिक एसिड के फायदे

Back to top button