बॉलीवुड

इवेंट में प्रियंका पर चिल्लाई पाकिस्तानी लड़की, तो देसी गर्ल ने कहा- ‘चिल्लाओं मत, क्योंकि…’

बॉलीवुड कलाकारों को कई बार सीधा जनता से रूबरू होते हुए देखा गया है, जिसमें से कई बार उनके साथ अजीबोगरीब घटना भी हो जाती है। जी हां, अजीबोगरीब घटना को हैंडल करने के लिए बॉलीवुड स्टार्स काफी कोशिश करते हैं, लेकिन फिर मीडिया की हेडलाइन बनने से रोक नहीं पाते हैं। ऐसा ही कुछ जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ, जिन्होंने मंच से करार जवाब देने में पीछे नहीं हटी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शनिवार को दोपहर बाद ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस में बोल रही थी, तभी एक पाकिस्तानी लड़की ने उनसे चिल्लाते हुए सवाल किया, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों को उस लड़की का व्यवहार ठीक नहीं लगा। प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर भी थोड़ा सा गुस्सा दिखा, लेकिन फिर उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती के साथ उस स्थिति को हैंडल किया और उस पाकिस्तानी लड़की को करारा जवाब देते हुए बस कुछ शब्द ही कहे, जिसके बाद उसकी बोलती बंद हो गई। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज की न सिर्फ भारत में तारीफ हो रही है, बल्कि विश्व पटल पर भी हो रही है।

प्रियंका पर भड़की पाकिस्तानी लड़की

प्रियंका चोपड़ा के लाइव इवेंट के दौरान पाकिस्तानी लड़की ने उन पर चिल्लाना शुरु कर दिया और फिर एक सवाल पूछते हुए कहा कि आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल एम्बेसडर हैं, लेकिन आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़का रही हैं। साथ ही लड़की ने कहा कि आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए, क्योंकि मेरे जैसे लाखों पाकिस्तानी आपको चाहते हैं और आपका सपोर्ट करते हैं, लेकिन आप हमारे साथ ऐसा करती हैं। इतना बोलकर जब लड़की चुप हुई, तो प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि आप अपनी बात पूरी कीजिए फिर मैं बोलती हूं।

पाकिस्तानी लड़की को प्रियंका का करारा जवाब

पाकिस्तानी लड़की जब प्रियंका पर चिल्ला कर चुप हो गई तो उन्होंने कहा कि आप चुप मत हो, अपनी बात कहो। इसके आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तानी हैं और मैं भारत से हूं। साथ ही युद्ध वो चीज नहीं है जिसे मैं बहुत ज्यादा पसंद करती हूं, लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त, इसीलिए मैं अपने देश को सपोर्ट करती हूं। इतना ही नहीं, प्रियंका ने आगे कहा कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए, जैसे कि अभी आप मुझ पर चिल्लाकर पड़ी हैं…. लड़की, चिल्लाओ मत।

प्रियंका पर क्यों भड़की पाकिस्तानी लड़की?

प्रियंका चोपड़ा ने मार्च के महीने में भारतीय सेना की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने जय हिंद और भारत अमर रहे ही लिखा था, लेकिन इसी बात पर पाकिस्तान लड़की भड़क गई और वह इवेंट में ही चिल्लाने लगी। दरअसल, उस लड़की का मानना है कि प्रियंका को इन सब चीज़ों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि उनके लिए पूरी दुनिया एक जैसी ही है, लेकिन देसी गर्ल ने उसे बता दिया कि उनका हिंदुस्तानी है और उसके लिए वे कुछ भी करेंगी।

Back to top button