स्वास्थ्य

खाली पेट ना खाएं खट्टे फल, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

फलों के अंदर पोषण तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से फलों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। बाजार में कई तरह के फल बिकते हैं और हर फल के साथ विशेष तरह के लाभ जुड़े होते हैं। वैसे तो फलों को सेहत के लिए लाभप्रदा माना जाता है। लेकिन फलों का सेवन अगर गलत समय में किया जाए तो शरीर को हानि पहुंच सकती है। फलों का सेवन किस समय करना चाहिए और फलों को खाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है।

 फल खाने का सही समय क्या है –

खाना खाने के तुरंत बाद ना खाएं फल

खाना खाने के तुरंत बाद आप किसी भी फल का सेवन करने से बचें। अगर हम भोजन करने के तुरंत बाद फल का सेवन कर लेते हैं। तो पेट पर बुरा असर पड़ता है और इससे पाचन क्रिया खराब हो जाती है और एसिडिटी की परेशानी भी हो जाती है। इसी तरह से खाना खाने से पहले भी आप फल का सेवन ना करें। आप फल का सेवन खाना खाने के आधे घंटे पहले करें या फिर खाना खाने के 1 घंटा बाद करें।

खाली पेट ना खाएं फल

सुबह खाली पेट खट्टे फल जैसे संतरा, मौसम और इत्यादि को खाने से बचें। दरअसल खट्टे फल को खाने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है। इसलिए खाली पेट खट्टे फल ना खाने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जाती है। खाली पेट खट्टे फल खाने से गैस की समस्या हो जाती है।

दूध के साथ ना खाएं फल

कई लोग दूध के साथ फल खाते हैं जो कि सेहत के लिए सही नहीं होता है। ऐसा कहा जाता है कि फल के साथ दूध पीने से सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। इसलिए आप या तो दूध पीने से आधा घंटा पहले फल का सेवन करें या दूध पीने के कम से कम 45 मिनट बाद फल खाएं। दूध के साथ ही आप दही के साथ भी फल का सेवन करने से बचें।

पत्थरी होने पर ना करें इन फलों का सेवन

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है वो लोग सोच समझ कर ही फलों का सेवन करें। क्योंकि कई ऐसे फल होते हैं जिन्हें खाने से किडनी में स्टोन हो जाते हैं। किडनी में स्टोन की समस्या होने पर आप तरबूज का फल खाने से बचें। क्योंकि इस फल को खाने से किडनी में स्टोन हो सकते हैं।

जुकाम होने पर ना खाएं ये फल

कई फलों की तासीर ठंडी होती है और जुकाम होने पर अगर इन फलों को खाया जाए तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए जुकाम होने पर आप केला, संतरा, अनानास जैसे फलों का सेवन ना करें। इसी तरह से बुखार होने पर भी आप ठंडी तासीर वाले फलों को ना खाएं।

रखें इन बातों का ध्यान

  • केला और संतरे जैसे फलों को ठंडा करके ना खाएं। इन फलों को कभी भी फ्रिज में ना रखें।
  • गर्भवती महिलाएं पीपते के फल का सेवन ना करें। ये फल खाने से गर्भ पर बुरा असर पड़ता है।

Back to top button