स्वास्थ्य

संतरे के फायदे हैं बेमिसाल, आइये जानते हैं इसके फायदे

संतरे के फायदे : संतरे का फल खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है। इस फल का स्वाद थोड़ा खट्टा और थोड़ा मीठा होता है। संतरा सेहत के लिए गुणी भी होता है और इस फल का सेवन जो लोग करते हैं। उन लोगों की त्वचा, बालों और सेहत पर इसका अच्छा असर पड़ता है। संतरा खाने के फायदे क्या-क्या है आइये जानते हैं –

संतरे के फायदे

दिल रहे फिट

संतरे के फायदे अनगिनत हैं और इस फल को खाने से दिल पर अच्छा असर पड़ता है। संतरे के अंदर पोटेशियम और क्‍लोलीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कि दिल को स्‍वस्‍थ रखने का कार्य करते हैं। इसके अलावा इस फल के अंदर फोलेट पाया जाता है जो कि होमोस्‍टीन को कंट्रोल में रखता है और ऐसा होने से दिल सही से कार्य करता है।

आंखों के लिए लाभकारी

संतरे के फायदे

संतरे के फायदे आँखों की रौशनी तेज करने में असरदार साबित होते हैं। संतरे में विटामिन ए उच्च मात्रा में पाया जाता है और विटामिन ए को आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। विटामिन ए युक्त चीजों को खाने से आंखों की रोशनी सही बनी रहती है। इसके अलावा संतरा खाने से मोतियाबिंद होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए जिन लोगों की नजर कमजोर है उन लोगों को इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए। इस फल को खाने से आंखों की रोशनी सही हो जाती है और साथ में ही आंखों की रक्षा कई तरह के रोगों से भी होती है।

शुगर रहे कंट्रोल में

संतरे के फायदे

मुधमेह के मरीजों के लिए संतरे को काफी गुणकारी माना गया है। इस बीमारी से ग्रस्त लोग अगर संतरे का सेवन करें, तो शरीर में शुगर का स्तर सही बना रहता है। दरअसल शुगर की बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए खट्टी चीजों को अच्छा माना जाता है और खट्टी चीजों का सेवन करने से मुधमेह होने का खतरा कम हो जाता है और शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

वजन करे कम

संतरे के फायदे

संतरे के फायदे वजन घटाने से भी जुड़े हुए हैं और इस फल को खाने से वजन अपने आप कम होने लग जाता है। दरअसल संतरे के अंदर फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसे खाने से भूख अधिक नहीं लगती है। भूख कम लगने से आपका वजन अपने आप ही कम होने लग जाता है। इसलिए जिन लोगों को भी अपना वजन कम करना है वो लोग अपनी डाइट में इस फल को जरूर जोड़ लें।

प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाए

संतरे के फायदे

संतरा खाने के फायदे प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद साबित होते है। विटामिन सी युक्त खाना खाने से प्रतिरक्षा शक्ति पर अच्छा असर पड़ता है और प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ने पर शरीर की रक्षा कई घातक बीमारियों से होती है। अगर आपकी प्रतिरक्षा शक्ति कमजोर है तो आप इस फल का सेवन करें। रोज इस फल को खाने से आपकी प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ जाएगी।

रक्तचाप नियंत्रित रहे

संतरे के फायदे

रक्तचाप के मरीज अगर संतरे का सेवन करें तो ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। दरअसल संतरे के अंदर सोडियम पाया जाता है और सोडियम रक्तचाप को कम करने में मददगार रहता। इसलिए जिन लोगों को अधिक ब्‍लड प्रेशर की बीमारी है वो लोग संतरे का सेवन किया करें। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ जाता है।

चेहरे को सुंदर बनाएं

संतरे के फायदे

संतरे के फायदे चेहरे को सुंदर बनाने में मददगार साबित होते हैं। संतरे का प्रयोग करने से चेहरे पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और चेहरे की रंगत एकदम निखर जाती है। संतरे का फेस पैक तैयार करने के लिए आप संतरे के छिलके लेकर उन्हें सूखा लें। फिर इसके छिलकों को पीसकर इनका पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद आप इसके पाउडर के अंदर दूध मिला लें और इस पैक को चेहरे पर लगा लें। यह पैक चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत साफ हो जाएगी। इसके अलावा चेहरे पर से झुर्रियां भी दूर हो जाएंगी।

मुंहासे हों दूर

संतरे के फायदे

संतरे का रस चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है। आप संतरे का जूस निकालकर उसे रूई की मदद से चेहरे पर लगा लें और इसे 15 मिनट तक चेहरे पर रहने दें। इसके बाद साफ पानी की मदद से अपने चेहरे को साफ कर लें। आपके चेहरे से मुंहासे और मुंहासों के दाग एकदम दूर हो जाएंगे।

बाल बनें मुलायम

संतरे के फायदे त्वचा के साथ-साथ बालों से भी जुड़े हुए हैं। संतरे का रस बालों पर लगाने से बाल एकदम मुलायम हो जाते हैं। इसके अलावा बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं। संतरे का हेयर पैक तैयार करने के लिए आप संतरे के रस में शहद मिला दें। फिर इस मिश्रण को अपने बालों पर लगा लें। इस मिश्रण को बालों पर अच्छे सूखने दें और जब से सूख जाए तो आप अपने बालों को पानी से धों लें। आपके बाल मुलायम हो जाएंगे और आपको कंडीशनर लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

संतरे के फायदे

इसके अलावा संतरा खाने से भी बालों पर अच्छा असर पड़ता है। दरअसल संतरे के अंदर विटामिन सी होता है और विटामिन सी को बालों के लिए अच्छा माना जाता है और विटामिन सी युक्त खाना खाने से बालों की ग्रोथ अच्छे से होती है।

संतरा के फायदे इस फल को अन्य फलों से बेहतर बनाते हैं। इसलिए संतरा खाने के फायदे पढ़ने के बाद आप इस फल का सेवन जरूर करें और अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें : कीवी फल के फायदे

Back to top button