राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: बुध ने बदली चाल, इस सप्ताह इन 6 राशि वालों के जीवन की डूबती नैया होगी पार

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 5 अगस्त से 11 अगस्त तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह मित्रों का सहयोग रहेगा लेकिन, शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहेगा। विरोधियों पर भरोसा न करें। सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको धन लाभ होने के योग हैं और आप अपने काम मीठी वाणी से करवा सकते हैं। नकारात्मक विचारधारा रहेगी जिससे किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। अरुचि का अनुभव करेंगे। आत्मविश्वास के अभाव में सरल कार्य हाथ में लेने में भी आप आवश्यकता से अधिक विचार करेंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। लोगों से मिलने के लिए पहल आपको करनी पड़ सकती है।

करियर के विषय में : अचानक होने वाली लंबी यात्राओं से धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए काम की ओर आपका रुझान होगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग दूर होंगे। सेहत के मामले में इस सप्ताह खुद को पहले से ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य से अपने तरीके से काम लेने के लिए सख्ती करनी पड़ सकती है। धन लाभ के साथ खर्चा भी बढ़ सकता है। अपने खास काम के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ेगी और आपके काम आखिरी वक्त पर पूरे भी हो जाएंगे। काम में कड़ी मेहनत और दृढ़ता से आपके लिए नए अवसर के द्वार खुलने की संभावना है। धंधे में साहस करते समय सतर्कता रखनी पड़ेगी।

प्यार के विषय में : साथी की तारीफ करें। दाम्पत्य जीवन में विवाद भी हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा कम ही मिलेगा। आपको कोई कठिन काम भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको बीमारी से छुटकारा भी मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके सितारे बात रहें कि इस सप्ताह आपको धन लाभ होने वाला है। सप्ताह के आखिरी दिनों में खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ जरूरी कामों में रुकावटें आने की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कामों के लिए बढि़या समय है। दैनिक जीवनशैली ही बरकरार रहेगी हालांकि तकरार होने की संभावना होने से वाणी पर संयम रखना जरूरी है। ग्रहों की स्थिति पिछले सप्ताह में हुई घटनाओं से बाहर निकलने के लिए अच्छा अवसर लेकर आयी है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ सुखद समय व्यतीत करने की संभावना है।

करियर के विषय में : बिजनेस में धन हानि हो सकती है। जोखिम भरे निवेश न करें। बड़े फैसले करने के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देता हुआ प्रतीत होगा। काफी समय से जिस व्यक्ति की राह देख रहे थे इस समय उस व्यक्ति से मुलाकात होगी और इससे आपके काम सफल होंगे,आप खुद को मजबूती से स्थापित करने में समर्थ होंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में फायदे का कोई बड़ा सौदा भी होने के योग बन रहे हैं। किसी की सलाह से आप चुनी हुई राह पर भटकने से बच सकते हैं। बड़े फैसलों को टाल दें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

करियर के विषय में : संगीत और कला की तरफ रुझान बढ़ सकता है। कानूनी पढ़ाई करने वालों को सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। आपके मन में किसी भी तरह का डर या कोई संकोच है तो इसे कम से कम इस सप्ताह अपने से दूर रखें। पैसे के मामले में बड़ों की सलाह को नजरअंदाज करना महंगा साबित होने की संभावना है। इन दिनों में कामकाज और इनकम को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बड़े और जिम्मेदारी वाले काम मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : सिंह राशि के सिंगल लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं।

करियर के विषय में : कुछ स्टूडेंट्स के लिए यह सप्ताह थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सिरदर्द हो सकता है। पेट के रोग भी परेशान कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको धन हानि और झमेलों का डर रहेगा। धैर्य रखेंगे और शांति से काम लेंगे तो सफल हो जाएंगे। कुछ लोग आपको गलत सलाह भी दे सकते हैं। सोच-समझकर आगे बढ़ें। बीते सप्ताह के वातावरण की तुलना में इस सप्ताह के दौरान घर का वातावरण शांति वाला रहेगा। इस सप्ताह के दौरान आपको यश, कीर्ति, मान, प्रतिष्ठा मिलेगी। सामाजिक दायित्वों का निर्वाह होगा। राजनीति में सक्रियता रहेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ का कोई बड़ा फैसला न लें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह व्यापार व कामकाज की स्थिति बेहतर रहेगी।

हेल्थ के विषय में : किसी बीमारी को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोई भी कार्य भावुक होकर न करें। लक्ष्य हासिल करने की दिशा में सहूलियत की मनोदशा आपका ध्यान भटका सकती है। पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो उलझ सकते हैं। आपके आसपास के लोग आपके प्रति सहायक और जिम्मेदार बने रहेंगे। इस सप्ताह की शुरूआत और अंतिम चरण में आपको स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी पड़ेगी।

प्यार के विषय में : लवमेट के लिए यह सप्ताह अच्छा है किसी टूरिस्ट प्लेस को घूमने का प्लान बन सकता है।

करियर के विषय में : काम की चीजों पर ध्यान देंगे तो आपके लिए यह सप्ताह कारगर साबित हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर संभलकर रहना होगा। मौसम के अनुसार खान-पान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए धन लाभ और मान सम्मान लेकर आया है। लेकिन किसी समस्या से आपको सामना भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में रोज मर्रा के काम पूरे हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय ठीक है। अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। किसी अच्छे व्यक्ति से मित्रता होगी, जो लाभकारी रहेगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार रहेगा।

करियर के विषय में : आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन के कारण इस सप्ताह धन खर्च हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : मानसिक तनाव और नींद की कमी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह संपत्ति विवाद सुलझने की संभावना है, फैसला आपके पक्ष में रहेगा। विदेश में अध्ययन के प्रयोजन से जाने के इच्छुक जातकों को भी आशा का किरण दिखाई देगी। किसी बड़ी जगह पर पैसा निवेश करने से पहले आपको किसी की सलाह की आवश्यकता महसूस हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का अवसर प्राप्त होगा। क्लेश समस्या का समाधान होगा। दूर-समीप की यात्रा का योग बनेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह लव लाइफ की पुरानी समस्या सुलझ सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत बिगड़ने का डर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कोशिश करेंगे तो इस सप्ताह सरकारी काम में आ रही रुकावट खत्म होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में किसी भी तरह के नए प्रयोग न करें। इस सप्ताह मेहनत ज्यादा हो सकती है। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिहाज से समय ठीक-ठाक है। गर्भवती महिलाओं को भी इस समय स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। नौकरी में तरक्की का योग बना है, शीघ्र ही प्राप्त होगी। व्यापार का विस्तार होगा।

प्यार के विषय में : आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। कुछ दोस्त आपका मजाक उड़ा सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे है। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह संपत्ति के लेन-देन में किसी के दिखावे या मधुरता के झांसे में पड़ने से सावधान रह सकते हैं। कुछ जरूरी काम भी समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। अपने राज किसी से शेयर न करें। सप्ताह के शुरुआती दिन दौड़-भाग और परेशानी वाले हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। महत्वपूर्ण दस्तावेज या कागज को लेकर आपको सावधान रहना होगा। प्रोफेशनल लाइफ में सावधानी रखें। सामाजिक कार्यों में संलिप्तता बढेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है, यात्राएं सफल होगी। लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : पढ़ाई में किसी चीज की कमी भी महसूस हो सकती है। सब्जेक्ट या फील्ड बदलने का विचार छोड़ दें, अच्छा होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में लापरवाही न करें। वरना कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपकी योजनाएं धीमी गति से पूरी होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आप दुगनी क्षमता से मेहनत करने में सक्षम हैं जिसके बेहतर परिणाम आने की संभावना है। ऑफिस में साथ काम करने वालों से लेकर अधिकारियों तक कुछ लोगों से अपने करियर को लेकर बातचीत हो सकती है। सरकारी व गैर सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। किसी हास्य-व्यंग्य में व्यस्त रह सकते हैं। इस सप्ताह के मध्य में थोड़ी रुकावटें आती हुई देखने को मिलेगी।

प्यार के विषय में : विवाह संबंध होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण मामलों पर बात हो सकती है।

करियर के विषय में : मेडिकल फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। अन्य स्टूडेंट्स के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 5 अगस्त से 11 अगस्त का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 5 अगस्त से 11 अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 5 अगस्त से 11 अगस्त’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राखी बांधते समय बोल दें ये मंत्र, भाई की आयु हो जाएगी दोगुनी

Back to top button