स्वास्थ्य

पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय, पाचन तंत्र रहेगा एकदम दुरुस्त

पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे, गैस, कब्ज, अपच और इत्यादि का इलाज समय पर ना किया जाए तो इनकी वजह से और तरह के रोग भी शरीर को लग सकते हैं। इसलिए अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है और आपको खाना अच्छे से नहीं पचता है तो आप नीचे बताए गए घरेलू उपायों को आजमाएं। इन घरेलू नुस्खों की मदद  से आपको पेट संबंधित इन रोगों से निजात मिल जाएगी।

पेट की समस्याओं में राहत पाने के लिए आजमाएं ये असरदार घरेलू उपाय

पुदीना खाएं

पुदीने को पेट के लिए काफी लाभदायक माना जाता है और पुदीना का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है। पेट से जुड़ी कई प्रकार की दवाईयों को बनाने में पुदीने का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसलिए जब भी आपको पेट में दर्द हो तो आप पुदीने के पत्तों को पानी में डालकर पी लें। आप चाहें तो इस पानी के अंदर नींबू भी डाल सकते हैं। पुदीने का ये पानी पीने से आपका पेट एकदम सही हो जाएगा।

अजवाइन का सेवन करें

अजवाइन को पेट के लिए काफी असरदार माना जाता है और अजवाइन का सेवन करने से गैस की समस्या से निजात मिल जाती है। गैस होने पर आप एक गिलास पानी गर्म करके उस पानी के अंदर अजवाइन को डाल दें और इस पानी का सेवन कर लें। ये पानी पीने से गैस की तकलीफ एकदम दूर हो जाएगी। इसके अलावा पेट में दर्द होने पर आप अजवाइन को भून लें और इसको खा लें। भूनी अजवाइन खाने से पेट दर्द तुरंत सही हो जाएगी।

फाइबर युक्त खाना

फाइबर युक्त खाने का सेवन करने से पेट हमेशा सही रहता है और कब्ज, गैस, अपच जैसी बीमारियों से पेट की रक्षा होती है। इसलिए आप फाइबर युक्त खाना, जैसे फल, दही, जई और इत्यादि चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लें।

चाय पीएं

कब्ज की समस्या से परेशान लोग चाय का सेवन करें। चाय पीने से पेट एकदम साफ हो जाता है। जिन लोगों को कब्ज रहती है वो लोग रोज सुबह बाथरूम जाने से पहले चाय पीया करें।

नींबू पानी

जिन लोगों को अपच की परेशानी है वो लोग नींबू पानी का सेवन करें। नीबूं पानी पीने से अपच की समस्या से राहत मिल जाएगी। नींबू पानी के अलावा दही खाने से भी पेट पर अच्छा असर पड़ता है और खाना सही से पचने लग जाता है।

तरबूज खाएं

तरबूज को पेट के लिए काफी गुणकारी माना जाता है और तरबूज खाने से पेट में गैस नहीं बनती है। दरअसल तरबूज के अंदर उच्च मात्रा में पानी पाया जाता है और पानी युक्त चीजों का सेवन करने से पेट में गैस नहीं बन पाती है।

रात को सोने से पहले दूध पीएं

जिन लोगों को अक्सर कब्ज रहती है वो लोग रात को सोने से पहले दूध पीया करें। दूध पीने से पेट आसानी से साफ हो जाएगा। दूध के अलावा आप अधिक पानी का सेवन भी करें। क्योंकि कम पानी पीने की वजह से भी कई बार पेट में कब्ज बन जाती है और पेट में दर्द होने लग जाता है।

Back to top button
?>