दिलचस्प

टीम इंडिया की हार पर विवेक ओबरॉय के Tweet पर भड़के लोग, कहा- ‘अच्छा हुआ जो तुम्हें ऐश्वर्या..’

वर्ल्ड कप के लीग मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद खिलाड़ियों का दिल टूट गया। खिलाड़ियों के साथ साथ फैंस भी टीम इंडिया की हार से काफी ज्यादा दु:खी हैं, जिसका मजाक विवेक ओबरॉय ने उड़ाया है। जी हां, विवेक ओबरॉय ने टीम इंडिया के फैंस का मजाक उड़ाते हुए एक विवादित ट्वीट किया है, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है। इतना ही नहीं, विवेक ओबरॉय के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर से उनके साथ ऐश्वर्या और अभिषेक का नाम भी जुड़ने लगा है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से मात खाने के बाद टीम इंडिया के फैंस का दर्द सोशल मीडिया पर छलक रहा है। हार के बावजूद टीम इंडिया के जज्बे की तारीफ करते हुए लोग गर्व महसूस कर रहे हैं, लेकिन अभिनेता विवेक ओबरॉय को यह सब रास नहीं आया और उन्होंने एक ट्वीट कर दिया। ट्वीट में विवेक ओबरॉय ने एक जिप शेयर किया है, जिसके साथ ही आपत्तिजनक कैप्शन भी दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया के यूजर्स काफी ज्यादा भड़क गए।

टीम इंडिया की हार पर विवेक ओबरॉय ने किया ये ट्वीट

न्यूजीलैंड से हारने के बाद टीम इंडिया के फैंस सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिसके बाद अब विवेक ओबरॉय ने एक ट्वीट किया है। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय का यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट के फैंस के ऊपर है, जो पूरे मैच में इंडिया के जीत की आस लगाए हुए बैठे थे, लेकिन अंतत: जीत न्यूजीलैंड को मिल गई। इस ट्वीट के साथ विवेक ओबरॉय ने एक जिप शेयर किया और लिखा कि टीम इंडिया की हार के बाद फैंस का हाल कुछ ऐसा ही है।

यूजर्स ने लगाई ऐसे लताड़

विवेक ओबरॉय के ट्वीट को देखकर सोशल मीडिया के यूजर्स भड़क गए, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने देश के लिए लड़े, लेकिन आप तो हर बार सिर्फ फ्लॉप फिल्मों के साथ ही सामने आते हो, ऐसे में हमें अपनी भारतीय क्रिकेट टीम पर काफी ज्यादा गर्व है, क्योंकि वे देश के लिए हमेशा लड़े। फिर हार हो या जीत उन्होंने हमेशा अपना 100 प्रतिशत दिया है। इस दौरान कई यूजर्स ऐश्वर्या और अभिषेक की तुलना भी करने लगे।

विवेक ओबरॉय को यूजर्स ने सिखाया ऐसे सबक

सोशल मीडिया पर विवेक ओबरॉय ने जो जिप शेयर किया है, उसमें एक लड़की है और दो लड़का है, जिसमें पहला लड़का सोचता है कि लड़की गले लगाने आती है, लेकिन लड़का सूट वाले को गले लगाती है। इसी का सहारा लेते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये जिप आप पर फिट बैठता है, क्योंकि ऐश्वर्या आपको छोड़ कर अभिषेक के पास गई। मतलब साफ है कि लड़की ऐश्वर्या और सूट वाला बंदा अभिषेक और बाकि जो है, वो आप हैं।

 

Back to top button