राशिफल

Rashifal: बुधवार को इन 7 राशियों पर बरस रही है गणपति बप्पा की असीम कृपा, आय में होगी वृद्धि

हम आपको बुधवार 10 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्थाई संपत्ति जमीन व मकान प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज करियर या नौकरी को लेकर जोखिम उठाने के लिए दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में हवाई यात्रा कर सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

संतान या दोस्तों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी। आर्थिक मामलों में उल्लेखनीय सुधार होगा लेकिन इसके साथ ही लागत भी बढ़ेगी। धर्म के कार्य में धन खर्च करने से प्रसन्नता बढ़ेगी। आज आपकी सोचने की शक्ति आपको बहुत सी नई चीजें सिखाएगी। आप उन महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में रहेंगे जो आपके करियर या कामकाजी स्थिति को बनाने में आपकी मदद करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी कलात्मक एवं रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी एवं इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आज आपको कुछ नयी जानकारी मिलेगी या अपने साथी की इच्छाओं और चरित्र के बारे में एक नई जानकारी मिल सकती है इसकी वजह से आपके रिश्ते में एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा। रिश्तों के प्रति अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ाते चले जाएं कि उसका बुरा असर आपकी प्राथमिकताओं पर पड़ें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। कोई घरेलु झगड़ा जो कि आपकी अशांति का कारण बना हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। सबके हित को कायम रखते हुए ये झगड़ा खत्म करना ही ठीक होगा। अगर आपने सही समय पर ध्यान न दिया तो आपका जीवनसाथी रौद्र रूप धारण कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों को आज दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आपके स्वभाव में व्यवहारिकता कम और भावुकता ज्यादा रहेगी। आपको अपने गुस्से पर आपको नियंत्रण रखना सीखना होगा। रचनात्मक आपकी भावना बढ़ सकती है। कामकाज में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपका सारा जोर लोगों से संपर्क बनाने और मजबूत करने में रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे। आप अपने रिश्तों पर भी एक नजर डालेंगे और उन्हें और अच्छा बनाने की सोचेंगे। आज अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। कामकाज के क्षेत्र में भी अपने साथी-सहयगियों की बात को समझेंगे तो स्तिथि को संभाले रखना आसान हो जाएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

शिक्षा के लिए आज का दिन उत्तम है। आप के मन में किसी काम को लेकर के निराशा का भाव भी आ सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज करियर में नया बदलाव होगा। पार्टनर से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखन कार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत होगी। किसी कार्य में सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मानसिक शान्ति रहेगी। लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद के चलते कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। सावधानी से आपको वाहन चलना चाहिए। सुख-सौभाग्य बना रहेगा। कारोबार के क्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। सभी कार्य किसी रूकावट के बिना पूर्ण होंगे मन आपका शुभ बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कोई बड़ा कार्य कर सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है, किसी जगह उनके साथ घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। धन का अधिक व्यय न करें। किसी बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के व्यक्ति से मुलाकात होगी। यात्रा से नए अनुभव हासिल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालें। यदि आप अपने प्रियजन से मिलते हैं, तो आपका मस्तिष्क अफवाहों से घिरा होगा। यदि आप सीधे जवाब नहीं देते हैं, तो आपके साथ जुड़े लोग आपसे नाराज होने की संभावना रखते हैं। झूठ बोलने से बचें क्योंकि ये आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है और फिर इस परेशानी से बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। आज आप का मान-सम्मान बढ़ेगा और धनलाभ होगा। हर काम को बड़ी कुशलता से निपटा लेगे। भावनाओं में बहकर किसी अनुचित काम ना करें। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। पॉजिटिव सोच रखें। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएं और बेवजह खतरा मोल लेने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

आपने Rashifal 10 July 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 July 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 July 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हनुमान पूजा के बाद भूलकर भी ना करे ये काम, नहीं मिलेगा फल

Back to top button