दिलचस्प

हैंडसम क्रिकेटर युवी की इन 6 रंगीन कहानियों ने बटोरी थी सुर्खियां, एक के तो आज भी हैं चर्चे

क्रिकेट की दुनिया में चौके- छक्कों की बारिश करने वाले युवराज सिंह की पर्सनल लाइफ काफी रंगीन रही है। युवराज सिंह ने जितनी ज्यादा सुर्खियां अपने छक्कों से बटोरी है, उतनी ही ज्यादा अफेयर्स से भी बटोरी हैं। जी हां, युवराज सिंह की लाइफ में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस आई, जिनके साथ उनका नाम जोड़ा गया। इतना ही नहीं, युवराज सिंह ने जिन एक्ट्रेस को डेट किया, उसकी कहानियां आज भी लोगों के जुबां पर है। युवराज सिंह भारत के सबसे स्मार्ट क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं, जिनकी एंट्री पर लड़कियों के दिल फिसल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि युवराज सिंह की रंगीन लाइफ के यादगार किस्से कौन कौन से हैं, जिन्हें लोग कभी नहीं भुला पाएंगे।

1. किम शर्मा और युवराज सिंह

साल 2007 में किम शर्मा और युवराज सिंह के अफेयर के चर्चे चारों तरफ होने लगे थे। दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ने लगी थी। इतना ही नहीं, किम शर्मा और युवराज सिंह का अफेयर लंबे समय तक चला। माना जाता है कि युवराज सिंह किम शर्मा को लेकर काफी सीरियस थे और दोनों की शादी की खबरें भी तेज़ी से फैलने लगी थी, लेकिन फिर युवराज सिंह की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसकी वजह से टूट गया।

2. दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह

इश्क के गलियारों में दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह की कहानियां भी खूब सुर्खियों में थी। दोनों के बीच प्यार दिन ब दिन गहरा होता चला गया, लेकिन बाद में युवी के पोजेसिव नेचर की वजह से यह रिश्ता काफी जल्दी ही टूट गया।  इन दोनों को साथ में वक्त बिताते हुए खूब देखा गया था, लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया।

3. प्रीति जिंटा और युवराज सिंह

दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप के बाद युवराज सिंह का नाम प्रीति जिंटा के साथ जुड़ा। प्रीति जिंटा के साथ युवराज सिंह का नाम जुड़ने के पीछे वजह आईपीएल था। आईपीएल में युवराज सिंह प्रीति जिंटा की टीम के लिए खेल रहे थे, जिसकी वजह से दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। हालांकि, दोनों ने ही इसे सिर्फ दोस्ती बताया था, लेकिन मैदान के बाहर चर्चे प्यार के होने लगे थे। इतना ही नहीं, दोनों के रास्ते बाद में अलग हो गए और फिर दोनों ने ही अलग अलग शादी करने का मूड बनाया।

4. रिया सेन और युवराज सिंह

 

किम, दीपिका और प्रीति के बाद युवराज सिंह का नाम रिया सेन के साथ जुड़ा। दोनों को उस समय एक साथ पार्टीज़ में जाते हुए देखा गया और दोनों ने खूब तस्वीरें भी एक साथ क्लिक करवाई, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। अंत में दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया और अलग हो गए।

5. नेहा धूपिया और युवराज सिंह

नेहा धूपिया और युवराज सिंह के अफेयर की खबरें बहुत ही जल्द मीडिया की हेडलाइन बन गई थी। दोनों की बीच काफी नजदीकियां भी देखी जानी लगी, लेकिन यह रोमांटिक रिश्ता बहुत ही जल्द खत्म हो गया और दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए।

6. हेजल कीच और युवराज सिंह

तमाम अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद युवराज सिंह ने हेजल कीच को डेट किया। हेजल कीच को डेट करने के लिए युवराज सिंह को खूब मेहनत करनी पड़ी, जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में शादी कर ली। अब युवराज सिंह हेजल के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ बिता रहे हैं, जिससे दोनों ही काफी खुश हैं।

Back to top button
?>