राशिफल

मासिक राशिफल : इन 7 राशियो के लिए जून पूरे साल का सबसे भाग्यशाली महीना साबित होगा, होंगे कई लाभ

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की जून का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको जून महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal June 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मनोवांक्षित कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में थोड़े मतभेदों होने के बाद भी संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे।

करियर के विषय में : कम्प्यूटर विषयों से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : नियमित व्यायाम करेंगे तो आप अपनी सेहत बनाए रखने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं। बोलने में सावधानी बरतें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विरोधी घुटने टेकेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। साहित्य-संगीत और कला के क्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि मिलने की सम्भावना बन रही है। इस क्षेत्र से जुड़े लोग प्रयास और तेज कर दें।

प्यार के विषय में : इस महीने आप सही मौका देखकर अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं।

करियर के विषय में : जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उनके परिचय क्षेत्र में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : लगातार भागदौड़ का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने निवेश संबंधित निर्णय आप में से कुछ के लिए घातक साबित हो सकते हैं। निवेश से पहले विश्वासपात्र की राय रखना बेहतर होगा। परिवार माहौल यथावत रहेगा। इस महीने वित्तीय अनिश्चितता आप में से कुछ के लिए समस्याएं पैदा कर सकती हैं। विवाद का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि विवाद से आपको जल्दी ही राहत मिल सकती है और परिस्थिति आपके फेवर में हो जाएगी।

प्यार के विषय में : आपको प्रेम से जुडी कोई बड़ी खुशखबरी इस महीने मिल सकती है।

करियर के विषय में : इस महीने स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वास्थ्य में कोताही बरतेंगे तो परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जून में कर्क राशि वाले आनन्द का अनुभव करेंगे। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन संबंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी इस महीने ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा।

करियर के विषय में : इस महीने नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : खाने के साथ सलाद जरूर खायें सेहत फिट रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले इस महीने कोई नया कार्य ना करें। विशेष कर यदि नौकरी में हैं, तो समझौतावादी विचारधारा अपनाएं। दाम्पत्य जीवन में कलह का सामना करना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए महीना अच्छा है। परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। व्यापारियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, किन्तु थोड़ा धैर्य रखें। गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ कोई समस्या हो, तो उसकी बात जरूर सुनें और सुलझाएं।

करियर के विषय में : इस महीने आपकी आमदनी में वृद्धि होगी व लेनदेन की पूर्ति के लिए पर्याप्त धन मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वास्थ्य के विषय में चिंता सताएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले गलत संगति या नशे की लत से बचें। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, इस महीने आपसे संपर्क कर सकता है। कामकाज ज्यादा होने से कुछ लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कोई आपको दिल से सराहेगा। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

प्यार के विषय में : अपनी भावनाओं को पार्टनर से शेयर करें इससेे आपका रिलेशन मजबूत होगा।

करियर के विषय में : जो व्यक्ति सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा लाभ मिलने का योग बन रहा है।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य से परेशान हो सकते हैं। खुद को समय नहीं दें पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। किसी पड़ोसी के साथ अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। आपका अहंकार रिश्ते खराब कर रहा है। संवाद बनाये रखें। संतान से सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी इस महीने खूबसूरत सरप्राइज से आपको खुश कर सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस के लिए समय अच्छा है। निवेश फायदेमंद रहेगा।

हेल्थ के विषय में : जून में आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। मेडिकल और इंजीनियरिंग से संबद्ध छात्रों के लिए जून का महीना भाग्यवृद्धि कारक है। विदेश अच्छी खबर मिल सकती है।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले जातकों से अधिकारी खुश रहेंगे जिसके फलस्वरुप प्रमोशन मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : खान-पान पर भी संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आप के लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत मेल रहने वाला है। पूर्व के लंबित कार्य गति पकड़ेंगे। खुद से पहले दूसरों का भला करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। जीवन में नियंत्रण बढ़ेगा। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के कारण उन्नति के आसार बन रहे हैं। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। नकारात्मक विचार को दूर रहें।

प्यार के विषय में : इस महीने आप अपनी लव लाइफ को एन्जॉय करेंगे और अपने प्रेमी के संग वक्त बिताएंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपको पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। मीडिया और बैंकिंग के लोग अपने करियर में इस महीने थोड़ा परिश्रम से नया मोड़ प्राप्त करेंगे। आई टी फील्ड के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के लिए एक नवीन रिश्ते का आरंभ संभव है।

करियर के विषय में : बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन नई योजनाओं से भी फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : जून में निवेश करते समय सावधानी रखें। धन लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज में अधिक से अधिक लोगों का भला हो। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। परोपकार और सामाजिक कार्य आकर्षित करेंगे

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना करेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति के मौके तो हैं, लेकिन दुश्मनों से भी सावधान रहना होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए इस महीने आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने मीन राशि वाले अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की ओर बढ़ेंगे। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वे पैसे वापस रोक सकते हैं। संपत्ति से संबंधित बड़े और विशेष मामले पाए जा सकते हैं। आप जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे उसमें निश्चित तौर से सफलता मिलेगी। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी।

प्यार के विषय में : विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं।

करियर के विषय में : करियर के प्रति सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें।

हेल्थ के विषय में : चोट या दुर्घटना हो सकती हैं। पुरे महीने सावधान रहना होगा।

आपने मासिक राशिफल जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानें क्यों पूजा के दौरान किया जाता है कुमकुम का इस्तेमाल, होते हैं ये सारे फायदे

Back to top button