राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के सितारे दे रहे हैं शुभ संकेत, मिलेगी अपार धन दौलत और शौहरत

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 13 मई से 19 मई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा।

प्यार के विषय में : प्यार की तलाश में भटक रहे लोगो को प्यार में सफलता मिल सकती हैं।

करियर के विषय में : अगर आप नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं तो प्रयास करें, आपका प्रयास सफल होगा।

हेल्थ के विषय में : बच्चों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। किसी पड़ोसी या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह के कामों में समय की बर्बादी न करें।

प्यार के विषय में : विवाहित जातकों के जीवनसाथी की तरक्की होगी।

करियर के विषय में : रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा और सेहत में पहले से सुधार होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। मेहनत के अनुकूल लाभ मिलेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आप अपनी निजी जिंदगी में सफलता प्राप्त करेंगे। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियोंकी सहायता तथा उन्हे अमल मे लाने हेतू आत्मविश्वास की जरुरत हैं।

प्यार के विषय में : जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।

करियर के विषय में : मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत खिली-खिली सी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। आप अपने नए रिश्तें की शुरुआत भी कर सकते हैं, काम का अत्यधिक बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जायदाद से संबंधित आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह सही मौका देखकर अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र के नजरिए से यह सप्ताह शुभ है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह प्यार-रोमांस से भरपूर रहेगा।

करियर के विषय में : अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ है तो इस विषय में आपको खुशखबरी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : खानपान पर कंट्रोल करेंगे। आयुर्वेद में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे सप्ताह को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में लगे युवाओं के लिए अनुकूल सप्ताह है। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। बढ़िया सप्ताह है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ खींचेंगे। धैर्य, संयम रखकर काम करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

प्यार के विषय में : प्यार के लिहाज से यह सप्ताह उत्तम है, प्रेमी के साथ सुखद क्षण बिताएंगे।

करियर के विषय में : आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह शुगर के मरीजों को परेशानी हो सकती है। चोट लगने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपके दुश्मन आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके अंदर मार्ग दर्शन करने की अपार क्षमता है जो आपको भविष्य में आगे बढ़ने में मदद करेगी। पुराना मित्र मिलेगा। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।

करियर के विषय में : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के योग बनते हैं।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग खत्म होंगे और सेहत में सुधार होने के संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह रुके हुए कार्यों को तेजी से निपटाएंगे, मधुर भाषा में बात करेंगे तो लाभ मिलेगा, आपके बिजनेस में लाभ होगा। आपका सोशल रिलेशन और अधिक मजबूत होगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक नजरिए से सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : खानपान में परहेज और व्यायाम का सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी सप्ताह है। किसी से अधिक विवाद न करें। यह सप्ताह सफलता प्रदान करने वाल है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपका प्यार परवान चढ़ेगा, और नई ऊँचाइयों को भी छूएगा।

करियर के विषय में : नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में तरक्की होगी।

हेल्थ के विषय में : कोई पुराना दर्द भी आपको परेशान कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके रुके हुए काम बनेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आप कुछ बिंदुओं पर आश्चर्यजनक वार्तालाप भी कर सकते हैं जो वास्तव में आपको सोचने के लिए तैयार करेंगे। स्वास्थ्य को आपके ध्यान की जरूरत है। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो धोखा भी खा सकते है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके व्यवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में समय आपके पक्ष में हो सकता है। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : माता को श्वास सबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने से आपके सिर में दर्द रहने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह परिवारजन आपकी इज्जत करेंगे, किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोशिश करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, किए गए कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी।

प्यार के विषय में : आपके सहयोग से पार्टनर के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष भी मजबूत होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह भाग दौड़ भरा हो सकता है। आपको घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन आनंदित हो जायेगा। विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। यात्रा के अवसरों के लिए बहुत ही खुले दिल से स्वागत करे ये धन कमाने का एक बेहतरीन मौका है। जो लोग अध्यन कर रहे है उन्हें अप्रत्याशित स्रोतों से अद्भुत अवसर मिल सकते है।

प्यार के विषय में : रोमांस का आनंद मिलेगा और जीवनसाथी संग रिश्तों में गहराई आएगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपका प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए हल्का खाना खाएं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 13 मई से 19 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 13 मई से 19 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 13 मई से 19 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गरुड़ पुराण के अनुसार अगर आप करते हैं ये काम तो सकती है आपकी आयु कम

Back to top button