समाचार

फानी तूफान: इन 8 वीडियो को देखकर हिल जाएगा दिमाग, संबित ने कहा-‘1999 के ‘सुपर साइक्लोन’ की याद’

शुक्रवार की सुबह चक्रवात ‘फानी’ ओडिशा के समुद्री तटों से टकरा गया है, जिससे पूरे राज्य में हाई अलर्ट है। सुबह 9 बजे फानी तूफान 245 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरी पहुंचा, तो पेड़, झोपड़ी और कच्चे मकान सबकुछ उड़ गए। इस दौरान जो भी तस्वीरे सामने आ रही है, वो काफी ज्यादा भयावह लग रही है। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर चक्रवात ‘फानी के प्रहार का अंदाजा लगाया जा सकता है। ओडिशा समेत कई अन्य राज्यों में भी अलर्ट है। हालांकि, अब धीरे धीरे चक्रवात ‘फानी का कहर कम हो रहा है, जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश से खतरा टल गया है, लेकिन अभी भी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में खतरा बरकरार है। इसी सिलसिले में हम आपके लिए चक्रवात ‘फानी के कुछ वीडियो लेकर आए हैं, जिसको देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा।

1. इस तरह से तटों से टकराया था फानी तूफान

2. 175 किमी. प्रति घंटा के पार पहुंची थी हवा की रफ्तार

3. कुछ यूं उड़ गए पेड़

4. पुरी में लड़खड़ाते दिखे पेड़

5. चक्रवात तूफान फानी का कहर

6. 1999 में आए ‘सुपर साइक्लोन’ की याद

7. तेज़ हवाओं के साथ बारिश

8. ये वीडियो भी देखें

आंध्र प्रदेश से टला चक्रवात फानी का खतरा

जहां एक तरफ ओडिशा में अभी भी चक्रवात फानी अपना कहर बरपा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अब आंध्र प्रदेश से खतरा टल चुका है।मौसम विभाग के मुताबिक तूफान फानी आंध्र प्रदेश से दूर चला गया है, लेकिन राज्य के 3 जिले भारी वर्षा से प्रभावित हुए। हालांकि, अभी किसी भी तरह के जालमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, तो वहीं बता दें कि बंगाल में रात साढ़े 8:30 के बाद च्रकवात फानी पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी वजह से एयरपोर्ट को बंद करने का आदेश भी दे दिया गया है। साथ ही आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश के पूर्वी इलाके में भी भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई है, जिसकी वजह से किसानों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बंगाल और ओडिशा के स्कूलों को बंद कर दिया गया।

Back to top button