दिलचस्प

दिल्ली के खिलाफ धोनी के छक्के पर खुशी से उछल पड़ीं साक्षी, ऐसे मनाया जश्न…देखें वीडियो

बुधवार को चैन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी ने चैन्नई सुपरकिंग्स को एक बार फिर से मुश्किले भरे हालात से निकालने में सफल हुए और दिल्ली कैपिटल्स के चारों खान चित्त कर दिया। जी हां, चैन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरी के ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी और अपनी तूफानी गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की सबसे शर्मनाक हार थमा दी। दिल्ली को मात दिलाने में जितना ज्यादा श्रेय चैन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों को जाता है, उससे कहीं ज्यादा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बहुत ही ज्यादा धीमी थी, जिसकी वजह से दूसरा विकेट गिरते ही मैदान में खुद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, धोनी के आने के बाद सुरेश रैना जल्दी ही शानदार पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन जडेजा और धोनी के आक्रामक बल्लेबाजी ने चैन्नई को मैच में ला दिया था। जडेजा ने 10 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद मैदान पर अंबाती आए और फिर अंबाती के साथ मिलकर धोनी ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की।

धोनी ने लगाया छक्का तो उछल पड़ी साक्षी

धोनी ने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर जैसे ही छक्का मारा, वैसे ही पूरा स्टेडियम माही माही के नाम से गूंजने लगा। इतना ही नहीं, धोनी के छक्का मारने पर स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी भी खुशी से उछल गई। साक्षी ने धोनी के छक्के का स्वागत ताली बजाकर किया और उनके चेहरे पर जो खुशी थी, वह बयां कर रही थी कि साक्षी किस तरह से अपने पति यानि धोनी को सपोर्ट कर रही हैं। आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने दो छक्के लगातार मार कर चैन्नई का स्कोर 179 पहुंचा दिया।

22 गेंदों पर धोनी ने बनाए 44 रन

महेंद्र सिंह धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए थे, तब चैन्नई का स्कोर ज्यादा नहीं था, जिसके बाद धोनी ने अपने ही अंदाज में बैटिंग कर टीम को मुश्किल हालात से निकाला। इस दौरान धोनी ने 22 गेंदों में 44 रन बनाया, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। धोनी की इस शानदार पारी ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तो वहीं सुरेशा रैना ने जिम्मेदारी के साथ 59 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स को एक के बाद झटका दिया, जिसमें इमरान ताहिर ने 4 विकेट लिए।

मैच के बाद ताहिर पर धोनी ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद ताहिर को लेकर एक सवाल पर धोनी ने जवाब देते हुए कहा कि मैं और वॉटसन ताहिर को विकेट लेने के तुरंत बाद बधाई नहीं देते हैं, बल्कि हम उनके वापस आने का इंतजार करते हैं। धोनी ने आगे कहा कि ताहिर विकेट लेने के बाद खुशी मनाते हुए बाउंडरी लाइन की तरफ भाग जाते हैं और अपने अंदाज में सेलिब्रेशन करते हैं, ऐसे में जब वे वापस आते हैं, तब मैं और वॉटनस उन्हें बधाई देते हैं।

Back to top button