बॉलीवुड

छोटे पर्दे से इन एक्ट्रेसेज ने की थी करियर की शुरुआत, अब ऐसे बढ़ाती हैं लाखों दिलों की धड़कनें

वो जमाना गया जब टीवी को सिर्फ छोटा पर्दा समझा जाता था और उसमें काम करने वाली एक्ट्रेसेज को घरेलू माना जाता था। टीवी से उठकर आईं इन एक्ट्रेसेज ने जितने संस्कारी रोल निभाए हैं उससे कहीं ज्यादा बोल्डनेस भी दिखाई है। छोटे पर्दे की ये 5 एक्ट्रेस ऐसी हैं जो सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रही बल्कि फिल्म और वेब सीरिज में अपनी बोल्डनेस से खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इनके जलवे भी कम नहीं है। आपको बताते हैं 5 एक्ट्रेस के बारे में जो काफी बोल्ड मानी जाती हैं।

करिश्मा तन्ना

करिश्मा छोटे पर्दे का फेमस चेहरा रही है। करिश्मा सबसे पहले क्योंकि सास भी कभी बहु थी में नजर आई थी। इसके बाद कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। साथ ही करिश्मा रिएलिटी शो बिग ब़ॉस में नजर आई थी। करिश्मा को संजू में भी एक छोटा सा रोल मिला था जिसमें वो रनबीर कपूर के साथ थीं। इसके अलावा करिश्मा टीना औ लोलो में नजर आई थी और इसमें उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे।

सुरवीन चावला

हाल ही में सुरवीन चावला एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है। सुरवीन ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी से ही की थी। उन्हें सीरियल कहीं तो होगा में चारु का रोल निभाते देखा गया था। इसके अलावा वो कॉमेडी शो में भी काफी पसंद की गईं। हालांकि जब सुरवीन की बड़े पर्दे पर एंट्री हुई तो उन्होंने फिल्म हेट स्टोरी 2 में जमकर बोल्डनेस दिखाई थी।

कविता कौशिक

छोटे पर्दे पर लेडी पुलिस का किरदार निभाकर कविता घर घर में फेमस हो गई थी। छोटे पर्दे पर उन्होंने चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया। हालांकि इस रोल में उन्हें अक्सर पुलिस की वर्दी पहने रहना पड़ता था और अपनी बोल्डनेस दिखाने का मौका नहीं मिलता था। ऐसे में कविता सोशल मीडिया पर अपनी बिकनी और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर कविता एक स्टार हैं।

मौनी रॉय

कभी सती को कभी नागिन बनकर फेमस हुई मौनी छोटे पर्दे का बड़ा चेहरा हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। शो देवों के देव महादेव में उन्होंने सती का किरदार निभाया था। इसके बाद मौनी रेस 3 में नजर आई थी। मौनी भी सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती रहती हैं नागिन फेम ये एक्ट्रेस को कई बार अपने बिकनी वाले लुक में बेहद खूबसूरत देखा गया है। मौनी अब फिल्मों में भी डेब्यू कर चुकी हैं।

मुनमुन दत्त

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बबीता जी यानी मुनमुन दत्त भी अपनी खूबसूरती से सिर्फ जेठा लाल का ही नहीं बल्कि लाखों लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। उनकी खूबसूरती बड़े पर्दे की एक्ट्रेस से कम नहीं है। हाल ही के दिनों में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

यह भी पढ़ें

Back to top button