Trending

साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशियों के आमदनी में वृद्धि के प्रयास होंगे सफल, गाय को खिलाएं रोटी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 29 अप्रैल से 5 मई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपने परिवार के कुछ सदस्यों का खास ख्याल रखना होगा। जीवनसाथी की सेहत आपको चिंतित कर सकती है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार या मौके हैं। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ेगा, अधिकारी आप पर जिम्मेदारियों का बोझ डालेंगे, जिससे मन अशांत रहेगा।

प्यार के विषय में : आप जिस के प्रेम में डूबे है, उन से आप की मुलाकात होना की संभावना है।

करियर के विषय में : व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं। समस्याओं का कोई रचनात्मक समाधान निकालने की पूरी कोशिश भी करेंगे और आप सफल हो जाएंगे। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : आपकी कार्यसफलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की आप पर कृपा दृष्टि रहेगी

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। अपना व्यवहार लचीला रखने की कोशिश करें। घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। लेकिन आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर का मिजाज समझना चाहिए। अपनी भावनाएं पार्टनर पर न थोपें। संबंध भी बिगड़ सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : पेट के दर्द जैसी समस्याएं होने की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले अधिक वाद विवाद में ना उलझें और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। व्यवसाय को नयी दिशा देने के आपके प्रयास सफल होंगे। खास काम थोड़ा रुक कर करें तो आपके लिए अच्छा है। समय को व्यर्थ गँवाने की बजाय किसी विदेशी भाषा को सीखना आपके वार्तालाप के तरीक़ों में वृद्धि कर सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी संग रिश्तों में गहराई आएगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सिर और पेट दर्द के कारण परेशानी हो सकती है। भोजन पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सप्ताह का आरंभ सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। अधूरे काम पूर्ण होंगे। कार्यों की सूची बनाएंगे। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। लेकिन अपनी पढ़ाई और मस्ती में संतुलन बना कर रखें। घर और शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है। नया वाहन खरीदने का भी मन बनेगा। आपको धनाभाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा, निकटजन सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध को लेकर मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी परेशानी भी रहेगी। थकान और आलस्य हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले अपनी मानसिक कुशलता का अच्छे तरीके से उपयोग करके कार्यक्षमता से आर्थिक स्थिति को बेहतर बना पाएंगे। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। सकारात्मक नजरिया रखें। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप स्वयं को शान्त रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर से प्यार से पेश आएं और भावनात्मक दबाव न बनाएं। मन की बातें शेयर करें।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको कार्य व्यवसाय के सिलसिले में दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। जीवन साथी के साथ मध्यम दूरी की यात्रा करेंगे। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। गौ माता को रोटी खिलाएं। आत्मविश्वास से काम करें। नकारात्मक विचारों पर ध्यान न दें। ज्यादातर परेशानियां समय के साथ सुलझ सकती है। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लुत्फ़ आप ले पाएंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सहयोग और खुशी मिल सकती है।

करियर के विषय में : आर्थिक रूप या करियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के पूरे आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में समय सही रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपको कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की आशंका है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। व्यवसाय में प्रतिकूलता रहेगी। कोर्ट-कचहरी में परिणाम आपके प्रतिकूल हो सकता है। पैसों का फायदा और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की संभावना बन रही है। जितना आपने सोचा था आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के मामलों के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा। इस दौरान आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। संतान के इच्छुक जातकों के लिए आशाप्रद समय है। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी होगा। कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे, जिससे लाभ मिल सकता है। उलझे हुए विवादों का समाधान निकलने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ो को इस सप्ताह प्रेम का आनंद मिलने की संभावना है।

करियर के विषय में : बिजनेस में पैसा रुक सकता है। सावधानी से निवेश करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधी चिंता रहेगी। थोड़ी भाग-दौड़ भी आपको करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके काम से सीनियर्स प्रभावित हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाग्य पक्ष बलवान रहने पर भी कुछ न कुछ कमी अनुभव होगी। नियमों की अवहेलना करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, किसी आवश्यक कार्य में धन खर्च करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में वातावरण धार्मिक रहेगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं।

प्यार के विषय में : मीठी लव लाइफ में अचानक बदलाव के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश न करें, नुकसान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : ने-पीने में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह धार्मिक प्रसंग में जाने का कार्यक्रम बनेगा। संतान संबंधी समस्या दूर होगी। कार्य व्यवसाय में स्थिति संघर्ष वाली रहेगी ना चाहते हुए भी भागदौड़ करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराश करने वाले मिलेंगे। किसी महंगी चीज को खरीदने का मन करेगा, ऐसे में धन खर्च होने की भी संभावना है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत बिगड़ने का डर रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह साझेदारी के कार्यों में आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी क्योंकि फिलहाल किए गए आर्थिक लेन-देन में यदि लिखित हिसाब न हो तो धोखा धड़ी की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार होगा। कार्य व्यवसाय पर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे। परिजनों और मित्रों के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है।

प्यार के विषय में : आपके दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी।

करियर के विषय में : व्यापार में प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल जाएंगे। विद्यार्थी अपनी मेहनत से सफल होंगे।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 29 अप्रैल से 5 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 29 अप्रैल से 5 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 29 अप्रैल से 5 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अपनी राशि के अनुसार जानिए कितनी संतान का योग है आप के कुंडली में

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888 slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya toto togel slot juara228 toto togel venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor link slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot toto slot toto macau situs toto toto togel toto slot slot gacor