अध्यात्म

अपनी राशि के अनुसार जानिए कितनी संतान का योग है आप के कुंडली में

आज कल की भागती व दौड़ती लाइफ में अगर कोई सास अपने बहु और बेटे से कोई सवाल करती है तो ये कहती है कि कितना समय हो गया शादी किये और अब तक मुझे मेरे पोते का मुँह देखने को नहीं मिला। महिला अपने बहू-बेटे से अपने पोते को देखने की लालसा बताती है। लेकिन आजकल की बिजी लाइफ में किसी भी वर्किंग पर्सन्स के लिए बच्चे पैदा करना और उनकी जिम्मेदारी संभालना एक मुश्किल काम हो चला है जो किसी टास्क से कम नहीं। अक्सर हम लोगो को ऐसे कई व्यक्ति देखने को मिल ही जाते है जो ये कहते हैं कि बस एक ही बच्चा बहुत है। कई लोग तो जुड़वाँ बच्चे पैदा हो जाने के डर से ही बच्चे को जन्म देने में संकोच करते हैं। अगर आप के भी कुछ ऐसे ही विचार हैं तो आइये जानते है क्या कहती है आपकी राशि और कितनी होगी आपके बच्चों की संख्या इस बात की जानकारी देगी आपकी राशि।

राशि के अनुसार जानिए कितनी कितनी संतान का योग है

मेष (21 मार्च-19 अप्रैल)

मेष राशि के जो लोग होते है, वो लोगो इतने सक्षम होते है कि वो बच्चों की पूरी क्रिकेट टीम बना ले। लेकिन हम आपको ऐसा करने को नहीं कह रहे है बल्कि आप ऐसा ना ही करे तो ठीक होगा असल में, आप ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ व्यव्हार बनाने में योग्य हैं। ऐसे में आप ज्यादा बच्चों को भी अच्छे से संभाल सकते हैं।

वृषभ राशि (20अप्रैल से 21 मई)

वृषभ राशि वाले लोगो में आत्म नियंत्रण और धैर्य रखने में कमी होती है। ऐसे लोग के लिए ज्यादा बच्चों का होना ठीक नहीं बल्कि इनके लिए एक छोटा परिवार ही सुखी परिवार रहेगा। यानि एक या दो बच्चे तो ही अच्छे।

मिथुन (22 मई से 21 जून)

मिथुन राशि वाले जातक के लोगो के लिए छोटे परिवार को बेहतर माना गया है और ये ढंग से संभाल सकते हैं। ऐसे में उन्हें एक या दो ही बच्चे पैदा करने चाहिए। इन लोगो को छोटा परिवार, सुखी परिवार वाले कंसेप्ट पर ही ध्यान देना चाहिए।

कर्क (22 जून से 22 जुलाई)

कर्क राशि वाले लोग बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस राशि के जातको के लिए भी दो बच्चों का परिवार बेहतर है।

सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)

सिंह राशि के लोग मल्टी टास्किंग होते हैं। इस राशि के लोग तो कई बच्चों को एक साथ संभाल सकते हैं। अब यह आप पर डिपेंड करता है कि आपके परिवार में कितने सदस्य या कितना बड़ा होना चाहिए।

कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)

कन्या राशि के लोग ज्यादा बच्चों को संभालने में असमर्थ होते है क्योकि इस राशि लोग के अंदर धैर्य की कमी होती है। ऐसे में आपके लिए कम बच्चों का पालन – पोषण व देखभाल ज्यादा अच्छे से कर पाएंगे।

तुला (23 सितंबर-22 अक्टूबर)

इस राशि के लोग कई बच्चो को संभाल सकते है क्योकि इस राशि के लोग सभी को समान रूप से ट्रीट करते हैं जिसकी वजह से लोग इनको पसंद भी करते हैं। यही कारण है कि ये कई बच्चों को संभाल में ठीक होते हैं।

वृश्चिक (23 अक्टूबर-22 नवम्बर)

इस राशि के लोग बहुत जिम्मेदार होते है। इस राशि के लोग ज्यादा बच्चों को भी अच्छे तरीके से संभाल सकते हैं।

धनु (23 नवंबर से 21 दिसंबर)

इस राशि के लोग बच्चों के प्रति इतने गंभीर नहीं होते, जितना उनको होना चाहिए। इस राशि के लोगो के लिए परिवार जितना छोटा हो उतना ही ठीक रहेगा।

मकर (22 दिसंबर-20 जनवरी)

इस राशि के लोगो का स्वाभाव बच्चो के प्रति बहुत गंभीर होता हैं। ये अच्छे से जानते हैं कि बच्चों को कैसे हैंडल करे। इनका परिवार 3 बच्चों वाला भी हो तो यह अच्छे से संभाल सकते है।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)

इस राशि के लोगो के अंदर धैर्य और सामर्थ्य की कमी रहती है, जिसकी वजह से  यह बच्चों के साथ अच्छे से बॉन्ड नहीं बना पाते हैं। इस राशि के लोगो को भी छोटे परिवार में ही खुशनुमा जीवन बीताना चाहिए।

मीन (19 फरवरी-20 मार्च)

इस राशि के लोग पारिवारि के मूल्यों को समझते हैं, इस राशि के लोग एक अच्छे माता-पिता होते हैं।यदि आपका परिवार बड़ा हो तो भी आप उसको अच्छे से संभाल सकते है।

Back to top button