बॉलीवुड

शादी से पहले बिगड़ी प्रियंका की होने वाली भाभी की तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती

बॉलीवुड की बहुचर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी की तैयारियां करने के लिए भारत आई हैं। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी होने वाली हैं, जिससे चोपड़ा परिवार में एक बार फिर से शहनाई बजने वाली हैं, लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी यानि इशिता काफी ज्यादा बीमार हो गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इशिता की तबीयत बिगड़ने से चोपड़ा फैमिली काफी परेशान है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अमेरिका से प्रियंका चोपड़ा अपने भाई की शादी की तैयारियां करवाने के लिए आई हैं, लेकिन इसी बीच उनकी होने वाली भाभी की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई है। प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी इशिता ने खुद अपने बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इशिता ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके नाक में डिप लगी हुई है। तस्वीर देखकर साफ पता लगा रहा है कि इशिता की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई है। खैर, चोपड़ा फैमिली के शुभचिंतक यही चाहते हैं कि जल्दी ही इशिता ठीक हो जाएं।

अस्पताल में भर्ती में हैं इशिता

 

View this post on Instagram

 

Recovering from surgery ?? Very painful but glad it’s over ?

A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on

प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी इशिता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके नाक में डिप लगी हुई। इस तस्वीर के साथ इशिता ने कैप्शन भी लिखा है कि सर्जरी से रिकवरी कर रही हैं। सर्जरी बहुत ही दर्दनाक था, लेकिन सावधानियों की वजह से यह अब हो गई है। मतलब साफ है कि इशिता की सर्जरी हुई है, लेकिन उनकी किस चीज़ की सर्जरी हुई है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इशिता की तस्वीर देखकर हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है और माना जा रहा है कि वे जल्दी ही ठीक हो जाएंगी।

27 फरवरी को हुई थी रोका सेरेमनी

इशिता और सिद्धार्थ की रोका सेरेमनी 27 फरवरी, 2019 को हुई थी, जिसमें प्रियंका और निक भी शामिल हुए थे। प्रियंका और निक ने इशिता को एक खास गिफ्ट दिया था, जिसकी जानकारी खुद इशिता ने लोगों के साथ शेयर की थी। दरअसल, प्रियंका और निक ने एक कार्ड दिया था, जिस पर लिखा था कि प्रिय इशिता हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं और हम तुम्हारे इस घर में खुशी से स्वागत करते हैं। बता दें कि जल्दी ही इशिता और सिद्धार्थ की शादी होने वाली है।

सुर्खियों में हैं प्रियंका और निक जोनस

बताते चलें कि शादी के बाद से ही प्रियंका और निक जोनस लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों ही अपनी मैरिड लाइफ को खूब अच्छे से जी रहे हैं। प्रियंका और निक जोनस अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, जिसकी वजह से लगातार दोनों सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि प्रियंका और निक जोनस सार्वजनिक प्लेस पर भी एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हुए हिचकिचाते नहीं है, जिससे इनका रिश्ता और भी मजबूत बन रहा है।

Back to top button