बॉलीवुड

शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरे लिए स्पेशल हैं मलाइका, परशादी करना..”

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब बात शादी तक पहुंच गई है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें आए दिन मीडिया में आती रहती हैं, जिस पर अब अर्जुन कपूर ने बड़ा बयान दिया है। अर्जुन कपूर ने पहली बार शादी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए मलाइका अरोड़ा पर बड़ा बयान दे डाला है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगातार एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं। कभी दोनों डिनर पर जाते हैं, तो कभी अस्पताल जाते हैं। इसी बीच मीडिया में खबर आ रही है कि जून में दोनों की शादी होने वाली है, जिस पर अब अर्जुन कपूर ने बयान दिया है। बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को लेकर सीरियस तो हैं, लेकिन अभी शादी के मूड में नहीं हैं। अर्जुन कपूर ने बयान देते हुए कहा कि मीडिया पर भी निशाना साधा है।

मलाइका मेरे लिए खास हैं- अर्जुन कपूर

मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि मलाइका अरोड़ा मेरे लिए बहुत खास हैं। साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि अभी मैं शादी के मूड में नहीं हूं, क्योंकि मेरी अभी उम्र ही क्या है। अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि मैं सिर्फ 33 साल का हूं औऱ अभी मुझे शादी की जल्दी नहीं है। अर्जुन ने आगे कहा कि मैं अभी शूटिंग में व्यस्त हूं, ऐसे में शादी के बारे में मैं सोच ही नहीं रहा हूं और अगर ऐसी कोई बात होती तो मैं सबको बता देता, क्योंकि छिपाने वाली बात ही नहीं है।

शादी करूंगा, तो बता दूंगा- अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि शादी की फिलहाल कोई जल्दी नहीं है, लेकिन जब भी मैं शादी करूंगा, तो घोषणा करके करूंगा, क्योंकि इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है। अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि मेरे मुताबिक मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिस पर बात करनी चाहिए, लेकिन लोग फिर भी बड़ा मुद्दा बना रहे हैं। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि अभी मैं शादी के लिए तैयार भी नहीं हूं।

दुनिया को जो दिख रहा है, सब सच है- अर्जुन कपूर

मलाइका के साथ रिश्ते पर बोलते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि जो दुनिया को जैसा दिख रहा है, वह बिल्कुल सच है, लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी को क्यों बताऊं। अर्जुन कपूर ने कहा कि मेरी पर्सनल लाइफ में क्या कुछ हो रहा है, उसे बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरा निजी मामला है, ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि किसी के साथ डिस्कस करना चाहिए।

Back to top button