दिलचस्प

फेरों से ठीक पहले दूल्हे की इस गलती पर भड़क गई दुल्हन, जयमाल के बाद वापस लौटा दी बारात

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दुल्हन ने जयमाला के ठीक बाद बारात वापस लौटा दी। दूल्हे के लाख मनाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और उसने बारात वापस लौटा दी। बारात वापस लौटाने के पीछे की वजह दूल्हे पक्ष और दुल्हन पक्ष की तरफ से अलग अलग बताई जा रही है, जिससे यह मामला काफी दिलचस्प हो गया। जी हां, बारात चौखट पर आने के बाद लौट जाए, ऐसा मामला तो आपने कई जगह सुना या देखा होगा, लेकिन इस मामले में बारात के लौटने की जो वजह बताई जा रही है, वह काफी अजीब लग रहा है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

यूपी के इटावा जिले के मैरिज हॉल से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, मेनपुरी निवासी दुल्हन पक्ष अपनी बेटी की शादी के लिए इटावा जिले के एक मैरिज हॉल को बुक किया था, जहां शादी के दिन ही बड़ा तमाशा हो गया। मैरिज हॉल में बारात आई, स्वागत टीका सबकुछ हुआ। इतना ही नहीं, जयमाल भी हो गया,  लेकिन ऐन मौके पर दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर जयमाल के बाद दुल्हन ने बारात को वापस क्यों लौटा दी, तो इसका जवाब जानने के लिए आपको पूरी खबर पढ़ना पड़ेगा।

जयमाल के बाद आग बबूला हो गई दुल्हन

इटावा के मैरिज हॉल में शादी बड़े ही धूमधाम से हो रही थी। मैरिज हॉल में बारात आ गई। दूल्हे का स्वागत जोरदार तरीके से हुआ। टीके की रस्म में लेनदेन भी ढंग से हुआ और फिर बात जयमाल होने पर आई। दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को हार पहनाया, लेकिन इसी बीच वर और वधु पक्ष में कहासुनी हो गई, जिसके बाद दुल्हन स्टेज से उतर कर कमरे में चली गई और फिर वहां से उसने बारात वापस लौटाने की बात कही, तो सभी लोग हाैरान हो गए।

फोटोग्राफरी और वीडियोग्राफी न होने पर भड़क गई दुल्हन

इस मामले में दूल्हे पक्ष का कहना है कि फोटोग्राफरी और वीडियोग्राफी का सही इंतजाम न होने की वजह से दुल्हन भड़क गई और उसने शादी कैंसिल कर दी, तो वहीं दुल्हन पक्ष का कहना है कि लड़के की उम्र अधिक थी, जिसकी वजह से शादी कैंसिल हुई। इन सबके बीच दोनों पक्षों के बीच खूब हंगामा हुआ। बीच बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में ही मामला सुलझा लिया। बती दें कि दूल्हे पक्ष का कहना है कि हमने लड़के की सही उम्र बताई थी और इन लोगों ने आधार कार्ड देखकर ही शादी के लिए हां किया था, ऐसे में लड़की ने फोटोग्राफरी और वीडियोग्राफी न होने पर मना किया है।

लाख समझाने पर नहीं मानी दुल्हन

दूल्हे का कहना है कि मैंने उसे शादी के लिए खूब मनाया, लेकिन वह नहीं मानी और अपने जिद पर ही अड़ी रही, जिसके बाद लड़के वालों को मुंह लटका बिना दुल्हन के घर वापस जाना पड़ा। हालांकि, शादी टूटने के पीछे की जो वजह लड़के और लड़की वालों की तरफ से बताई जा रही है, वह किसी से हजम नहीं हो रही है, लेकिन फिर भी दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर टिके हुए हैं।

Back to top button