बॉलीवुड

दादी-नानी बनने की उम्र में इन 4 अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, एक की तो उम्र थी 60 साल

बॉलीवुड की दुनिया में करियर बनाने के बाद ही कलाकार शादी के बारे में सोचते हैं, जिसकी वजह से कई कलाकारों की शादी काफी उम्र बीत जाने के बाद होती है। जी हां, बॉलीवुड की दुनिया में शादी की उम्र निर्धारित नहीं है, जिसकी वजह से कलाकार 30 साल के बाद ही शादी के बारे में अब सोचने लगे हैं। इतना ही नहीं, कई कलाकार तो करियर में सेट होने के बावजूद शादी के लिए मन भी नहीं बनाते हैं और ताउम्र कुंवारे रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दादी-नानी बनने की उम्र में शादी रचाई है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

1. नीना गुप्ता

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को लंबे समय तक डेट किया, लेकिन किन्ही कारणों की वजह से दोनों शादी नहीं कर पाएं, जिसकी वजह से नीना गुप्ता ने 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी कर ली। बता दें कि नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी और उस समय इनकी उम्र 54 साल थी। दोनों ने लव मैरिज की थी और शादी के बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ा, जिससे दोनों की गाड़ी पटरी पर चली।

2. उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड अभिनेत्री और कांग्रेस लीडर उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में मोहसिन अख्तर से शादी कर ली। शादी के बाद से लेकर अब तक उर्मिला मातोंडकर की लाइफ काफी अच्छे से बीत रही है और अब उन्होंने राजनीति में कदम रखा है और लोकसभा का चुनाव भी लड़ रही हैं। उर्मिला मातोंडकर ने एक मुस्लिम से शादी की, जिसके बाद से लेकर अब तक इन्हें धर्म के नाम पर ट्रोल किया जाता है, लेकिन ये हमेशा ही जवाब देती रहती हैं।

3. प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा आईपीएल की टीम पंजाब की मालकिन हैं। प्रीति ने बॉलीवुड में अपना खूब नाम कमाया है और अब वे आईपीएल में नाम कमा रही हैं। प्रीति जिंटा ने जिनी गुड से 2016 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली और उस समय इनकी उम्र 41 साल थी। शादी से पहले प्रीति जिंटा का नाम कई कलाकारों के साथ भी जुड़ा था। प्रीति जिंटा की लाइफ में कई उतार चढ़ाव आएं और आईपीएल में तो काफी विवाद भी देखने को मिला था, लेकिन इस सीजन प्रीति जिंटा को लेकर अभी तक कोई बवाल नहीं हुआ है।

4. सुहासिनी मूले

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुहासिनी ने भले ही कभी भी लीड रोल नहीं निभाया, लेकिन अपने काम से लोगों के दिल में बस गई। सुहासिनी मूले ने शादी से पहले कई सितारों को डेट किया, लेकिन अंत में 60 साल की उम्र में जाकर उन्होंने अतुल गुड्डू से शादी कर ली। इन दोनों शादी 2011 में की थी, जिस समय दोनों की ही उम्र करीब 60 साल थी। बता दें कि सुहासिनी को बेस्ट सपोर्टिंग किरदार के रूप में जाना जाता है।

Back to top button