दिलचस्प

मूलांक के अनुसार चुनेंगे अपना रंग, तो सूर्य की तरह चमकेगी आपकी किस्मत

हर व्यक्ति कोई न कोई रंग ज़रूर पसंद करता है, जिसकी वजह से रंगों का अपना एक अलग महत्व होता है। रंगों के मामले में इंसान की उम्र के साथ पसंद ज़रूर बदल जाती है, लेकिन उनका महत्व वही होता है। जी हां, रंगों के बिना जीवन नीरस लगता है, इसलिए रंगों को अपने जीवन में बनाए रखना ज़रूरी है। रंगों का जीवन में अहम रोल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगों से आप अपनी किस्मत भी बदल सकते हैं? शायद आपको अटपटा लगे, लेकिन यह सच है। अगर आप अपने मूलांक के अनुसार रंगों का उपयोग करेंगे तो आपकी किस्मत बदल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मूलांक-1

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इन लोगों के लिए पीला, सुनहरा या सफेद रंग काफी उत्तम माना जाता है, इसलिए इन्हें इन रंगों का प्रयोग अधिक करना चाहिए, ताकि इनकी किस्मत चमक सके।

मूलांक-2

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इन लोगों के लिए सफेद, क्रीम या ग्रीन रंग काफी लकी होता है। ऐसे में इन लोगों को इन रंगो का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए, ताकि इनको इसका लाभ मिल सके।

मूलांक-3

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इन लोगों के लिए जामुनी, केसरिया, पीला और नारंगी रंग काफी ज्यादा लकी माना जाता है। इन लोगों को अपने खास मौके पर इन रंगों का उपयोग करना चाहिए।

मूलांक-4

जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इन लोगों के लिए ग्रे और नीला रंग काफी ज्यादा उत्तम है। ऐसे में इन लोगों को इन रंग का उपयोग ज्यादा करना चाहिए, जिससे इन्हें काफी फायदा हो सके।

मूलांक-5

जिन लोगों का जन्म  5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 है। इन लोगों के लिए हल्के शेड्स या सफेद रंग काफी लकी होता है। ऐसे में इन्हें इसी रंग का उपयोग करना चाहिए, ताकि आपको हर चीज़ में सफलता मिल सके।

मूलांक-6

जिन लोगों का जन्म 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है। इन लोगों के लिए नीला और सफेद काफी ज्यादा लकी है। इन लोगों को शुभ काम में इन रंगों का उपयोग करना चाहिए, जिससे इन्हें सफलता मिल सकती है।

मूलांक-7

जिन लोगों का जन्म 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 है। इन लोगों के लिए सफेद, क्रीम और ग्रीन लकी होता है। इन लोगों के लिए ब्लैक कलर अच्छा नहीं होता है। इसलिए इन्हें अपने शुभ अवसर पर सफेद, क्रीम या ग्रीन कलर के कपड़े ही पहनने चाहिए।

मूलांक-8

जिन लोगों का जन्म 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 है। इन लोगों के लिए डार्क नेवी ब्लू या सफेद कलर उत्तम होता है। इसलिए इन लोगों को इन्हीं रंगों का उपयोग करना चाहिए।

मूलांक-9

जिन लोगों का जन्म 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है। इन लोगों के लिए लाल, सफेद और पीला रंग काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहता है। इन लोगों को इन्ही रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे इनकी किस्मत खुल जाएगी।

Back to top button