दिलचस्प

ये 5 सीरियल्स रहे छोटे पर्दे के सबसे विवादित शो, परिवार के साथ देखना हो गया था मुश्किल

बॉलीवुड की कहानियों में कंटेंट काफी बदल चुका है और इस मामले में छोटा पर्दा बिल्कुल भी पीछे नहीं है। टीवी इंड्स्ट्री ने भी पहले से कहीं ज्यादा अपने कंटेंट में बदलाव किए हैं। यहां तक की बड़े पर्दे के सितारे भी टीवी इंडस्ट्री में काम करने और अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए आते हैं। हालांकि शुरु से ही टीवी औऱ बॉलीवुड में कुछ मामलों में काफी अंतर रहा है औऱ वो हैं इंटीमेट और बोल्ड कंटेट का। फिल्म जहां क्लास और मास दोनों के लिए हैं वहीं टीवी को हमेशा पारिवारिक समझा गया। हालांकि बीते कुछ सालों में ऐसे शो भी बने जो लीक से हटकर थे लेकिन उनमें कुछ ऐसे सीन और कंटेंट दिखाए गए जो दर्शक बिल्कुल हजम नहीं कर पाए। कुछ सीरियल्स को बंद तक करना पड़ा। आपको बताते हैं ऐसे ही बोल्ड कंटेंट वाले विवादित टीवी शो के बारे में।

पहरेदार पिया की

इस लिस्ट में अगर किसी शो का नाम सबसे पहले लिया जाएगा तो वो शो था पहरेदार पिया की। इस शो में एक 9 साल के लड़के का 18 साल की लड़की के साथ अफेयर और शादी दिखाया गया था जो दर्शकों के लिए बर्दाश्त के बाहर था। बोल्ड और मॉडर्न कंटेंट के चक्कर में इस शो में ऐसी चीजें दिखाई गईं जो बच्चों के लिहाज से काफी खराब थी। इस शो को लेकर जबरदस्त विवाद उठा था। इसके चलते शो के प्रोड्यूसर ने कहानी को बदलकर लड़के को बड़ा कर दिया। इस शो ने सबसे ज्यादा निगेटिव रिएक्शन झेले थे।

सिलसिला बदलते रिश्ते का

इस शो का कॉन्सेप्ट एक्सट्रा मेरिटल अफेयर पर आधारित था औऱ इस शो में कुछ ऐसे सीन दिखाए गए थे जो की काफी बोल्ड थे। परिवार के साथ टीवी शो का मजा लेने वालों के लिए इस तरह का सीन देख पाना काफी मुश्किल हो गया था। इस शो में दिलचस्पी लेने वाले लोग भी इन सीन्स से नाराज हो गए थे। यहां तक की इस शो को बंद करने की मांग भी उठ गई थी।

बिग बॉस

टीवी के विवादित शो में ये एक ऐसा रिएलिटी शो है जो अपने झगड़े लड़ाई के चलते दर्शकों के बीच फेमस हुआ। बिग बॉस को सलमान काफी साल से होस्ट कर रहे हैं औऱ दर्शकों को सारे सीजन पसंद भी आते हैं, लेकिन कुछ सीजन में इतने वाहियात किस्म के लोग इस शो में आ गए थे जिन्हें देखकर दर्शकों का भी खून खौल जाता था। इस शो में लड़ाई-झगड़े के अलावा काफी इंटिमेट रोमांस भी देखने को मिलता है जो परिवार के साथ देखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

सावधान इंडिया

क्राइम बेस्ड शो देखना दर्शकों का हमेशा से फेवरेट कंटेंट रहा है औऱ इस वजह से सावधान इंडिया को काफी पसंद किया गया। हालांकि इनमें भी कई बार ऐसी कहानिय़ां देखने को मिली जो की काफी विवादित रहीं औऱ दिखाने के तरीकों को भी दर्शकों ने पसंद नहीं किया। यहां तक की इस शो पर ये आरोप भी लगाया गया कि इस शो में कई सारी झूठी कहानियों को सच्ची घटना बता कर पेश किया गया है।

इस जंगल से मुझे बचाओ

ये शो अपने आनस्क्रीन न्यूडिटी, गाली और लड़ाई से भरपूर था औऱ दर्शकों को शो में दिलचस्पी दिखाने के लिए काफी बोल्ड कंटेंट का सहारा लिया गया था। ये शो आई एम ए सिलेब्रिटी गेट मी आउट ऑफ हियर पर बनाया गया था। इसमें क बड़े टीवी स्टार्स ने भाग लिया था, लेकिन ये शो पूरे समय विवादों में रहा।

यह भी पढ़ें

Back to top button