Trending

Rashifal: आज इन 6 राशियों के अधूरे पड़े काम होंगे पूरे, सूर्यदेव को चढ़ाएं जल, होगी उन्नति

हम आपको रविवार 7 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 7 April 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों को आज खर्च पर संयम रखने की जरूरत है। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर उम्मीद से भी बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें अन्यथा स्थिति बिगड़ने का भय रहेगा। आपके पुराने राज उजागर हो सकते है। राजनीति में लाभ। धन का आगमन होगा। आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धन लाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल हो सकते हैं। लम्बे समय से अटका हुआ कार्य इस दिन पूर्ण होता दिखेगा। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दैनिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी समय पर पूरा करने का जुनून रहेगा। भाग्य पर भरोसा करने से पहले अपने कर्म पर ध्यान दें। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आपका सकारात्मक रवैया आप व्यक्तियों को तरोताजा रखेगा। साइड बिजनेस से जुड़े व्यक्तियों को आराम मिलेगा क्योंकि आप व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में नयापन लाने के लिए कुछ नए प्रयास कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल हालात से उभर जाएंगे। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका मित्र प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। व्यावसायिक कोशिश बहुत फायदेमंद हो सकते हैं, आप व्यक्तियों को इन संकेतों से लाभ उठाना होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज नकारात्मक विचार आपकी सफलता में अवरोध पैदा कर सकते है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। आप व्यक्तियों को जीवन को सरल बनाने को प्रबंधन की कला में महारत प्राप्त करने की आवश्यकता है। संतान उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत रहेगी विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर अध्ययन करना चाहिए ताकि उनकी स्मरण शक्ति अच्छी रहे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको आज दिन भर धैर्य बनाए रखना होगा। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास मे लें।समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं। धन लाभ के अवसर आएंगे घर में और दफ्तर में अपनी सक्रियता पर नियंत्रण रखें। आपके जीवनसाथी को वक्त की कमी की शिकायत हो सकती है मगर चीजें जल्द ही पटरी पर आ जाएंगी। आज किसी काम से आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जरुरतमंद को भोजन करायें, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके आत्मविश्वास में भी तेजी से बढ़ोतरी होती दिखेगी। नया घर खरीदने के के लिए अच्छा दिन है। आपको किस्मत में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। आपको अपने पर विश्वास बनाये रखना होगा। बेरोजगारों को जल्द ही अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी। यह वित्तीय मोर्चे पर एक लाभदायक दिन होगा क्योंकि आप स्वयं के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी जटिल परिश्रम करेंगे। मन की मुरादें पूरी होगी। संतान वर्ग से अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे। आकस्मिक खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में वातावरण अच्छा रहेगा। छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बड़े लोगो से आपको सम्मान मिल सकता है। नए लोगो से मिलके आप अच्छा महसूस करेंगे। आपकी मेहनत जल्द ही रंग ला सकती है। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। पारिवारिक झगड़े की स्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा अन्यथा रिश्तो में और ज्यादा कड़वाहट पैदा हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में थोड़ा संभल कर रहने का है। आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आपको कसरत करने की आवश्यकता है जिससे आप लंबे समय तक खुद को स्वस्थ्य रख सकें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। बुजुर्गों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपकी देखभाल एवं स्नेही स्वभाव आप व्यक्तियों को सम्मान दिलाएगा। व्यक्ति आपके बॉस सहित कार्य के मोर्चे पर आपकी राय लेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार के मामलों में आपको पूरी तरह से सफलता हासिल होने वाली है। दाम्पत्य जीवन के लिए समय काफी बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के कार्यों में दिन भर व्यस्त रहेंगे। आपको सफलता के नए मार्ग हासिल होते दिखेंगे। मानसिक तनाव के चलते आप बेचैनी महसूस कर सकते है। व्यापारी वर्गो के लिए यह दिन शुभ रहेगा। परिवार की प्रसन्नता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपकी माँ की सेहत में सुधार दिखाई देगा, जिससे सभी खुश होंगे। अपने दिन की शुरुआत ध्यान से करें। जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी।

आपने Rashifal 7 April 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 April 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 April 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ये नौ दिन देते हैं ब्रह्मांड में आनंदित रहने का अवसर, इन तीन मौलिक गुणों से निहित है नवरात्री

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs slot situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login