बॉलीवुड

बड़े पर्दे से अचानक गायब हो गए ये स्टार किड, पिता की शोहरत के चलते नहीं बना पाए अपनी पहचान

ब़ॉलीवुड में पिछले दो साल से स्टार किड्स की बहार आई है और इस साल भी कई सारे स्टार किड्स पर्दे पर आने वाले हैं। सारा अली खान, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर ने तो पर्दे पर धमाल मचा दिया है। बॉलीवुड में हमेशा से स्टार किड्स का जलवा रहा है। बड़े घरों से ताल्लुक रखने वाले इन स्टार् किड्स ने अपने दम पर पहचान बनाई है जैसे सैफ अली खान, सलमान. संजय दत्त , करीना कपूर लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारे रहें जिन्होंने पर्दे पर माता- पिता के स्टाऱडम का ना फायदा मिला और ना ही वो शोहरत में उनसे आगे निकल पाए बल्कि खुद पर्दे से गायब हो गए। आज आपक बताएंगे बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड्स के बारे में जो पर्दे से अब गायब हो चुके हैं।

पुरु राजकुमार

जॉनी…..इस एक शब्द के साथ ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर देने वाले राजकुमार हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता रहें। उनकी अदायगी ने बॉलीवुड को एक ऐसा हीरो दिया जो ना की सिर्फ नाम का राजकुमार था बल्कि उनकी शख्सियत और अदायगी भी एक राजकुमार जैसी ही थी। पर्दे पर राजकुमार तो सुपरहिट रहे, लेकिन उनके बेटे पुरु राजकुमार अपने पिता जैसा कमाल नहीं दिखा पाए। बाल ब्रह्मचारी से उन्होंने पर्दे पर कदम रखा, लेकिन हिट नहीं हुए। आखिरी बार पुरु अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्शन में नजर आए थे।

जाएद खान

संजय खान अपने जमाने के हिट एक्टर ही नहीं बल्कि हैंडसम एक्टर में से एक थे और लड़कियां उन पर मरती थीं। पर्दे पर उनका जादू लंबे समय तक चला लेकिन उनके बेटे जाएद खान पर्दे पर ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। जाएद ने फिल्म चुरा लिया है से अपन करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें सफलता मैं हूं ना में लक्ष्मण का किरदार निभा कर मिली, बावजूद इसके वो सोलो एक्टर के तौर पर किसी फिल्म से सफलता हासिल नहीं कर पाए। जाएद अब फिल्मी पर्दे पर ना के बराबर ही दिखाई देते हैं।

लव सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने भी पर्दे पर अपने पिता जैसी सफलता पाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वो सफलता मिली नहीं। शत्रुघ्न सिन्हा अपने एक्शन और टफ लुक के लिए काफी पसंद किए गए, लेकिन लव सिन्हा में दर्शकों को कुछ खास बात नहीं लगी। उनकी पहली फिल्म सदियां आई थीं जो की फ्लॉप रही वहीं जेपी दत्ता की फिल्म पलटन भी पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि सोनाक्षी भी इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने में लगी हुई हैं।

हरमन बावेजा

फिल्म प्रोड्यूसर-डॉयरेक्टर के बेटे हरमन ने जब 2008 में लव स्टोरी 50-50 से पर्दे पर डेब्यू किया तो उनके लुक को देखकर लोगों ने उनकी तुलना ऋतिक से कर कर दी। हालांकि बेहतरीन डांस और किलर लुक के बाद भी हरमन इंड्स्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पाएं। पिछले काफी समय से वो पर्दे से गायब है और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है।

फरदीन खान

फिरोज खान अपने समय के हैंडसम और सक्सेजफुल एक्टर रहे और ढलती उम्र के साथ भी उन्हें अच्छे रोल मिले। हालांकि फरदीन खान को वो शोहरत नहीं मिल पाई। फरदीन ने 1998 मे प्रेम अगन से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हंने नो एंट्री जैसी हिट फिल्म में काम किया, लेकिन सोलो हीरो के तौर पर अपना करियर नहीं बना पाए।

यह भी पढ़ें

Back to top button