बॉलीवुड

Video: विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को केक फेंक कर मारा, तो फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे…

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ससुराल में जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की, जिसके बाद न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल में रह रही हैं और कई बार भारत भी आ चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद खूब मस्ती कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस के साथ मस्ती कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और ससुराल वालों के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वे अपने देवर के साथ नजर आ रही हैं। मतलब साफ है कि प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। प्रियंका और निक जोनस का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें प्रियंका अपने पति के साथ फैंस पर केक फेंक रही हैं।

जोनस फैमिली के साथ प्रियंका ने की जमकर मस्ती

हाल ही में निक जोनस और उनके भाई ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसको खूब पसंद किया। ऐसे में अपने पति और देवर को मिली इस सक्सेस को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी उत्साहित लग रही हैं और उन्होंने पार्टी में जमकर मस्ती की। अमेरिका के फेमस सिंगर स्टीव एओकी के कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनस फैमिली के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आई, जिसका वीडियो और फोटो खुद स्टीव एओकी ने शेयर किया है।

कॉन्सर्ट में केक फेंकती हुई नजर आई प्रियंका चोपड़ा

 

View this post on Instagram

 

Raise your ? if you’re ready for some ?!! @priyankachopra @jonasbrothers @nickjonas @joejonas @storymiami

A post shared by Steve Aoki (@steveaoki) on

स्टीव एओकी के कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा फैंस के ऊपर पति के साथ मिलकर केक फेंकती हुई नजर आई, जिसके बाद लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कभी भी मस्ती करने से पीछे नहीं हटती हैं और जब मस्ती करती हैं, तो माना जाता है कि वे खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाती हैं, जिसका ताजा उदाहरण प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ताजा वीडियो ही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी खुले विचारों के हैं।

शेयर करते रहते हैं रोमांटिक तस्वीरें

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच काफी ज्यादा प्यार देखने को मिल रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने से पीछे नहीं हट रहे हैं और खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खुलेआम किस करके अपने प्यार का इजहार किया था। याद दिला दें कि सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के साथ ढेर सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Back to top button