विशेष

निक से लेकर अर्जुन कपूर तक क्यों बना रहे हैं अधिक उम्र की लड़कियों को हमसफर, ये हो सकते हैं कारण

हाल ही में किये गए एक शोध के अनुसार आजकल के लड़कों को खुद से उम्र में बड़ी महिलाएं ज़्यादा पसंद आती हैं. यह बात सुनने में अटपटी ज़रूर लगती है, पर है एकदम सच. शोध में इसके पीछे कई कारण बताये गए हैं जिस वजह से पुरुषों को बाकी लड़कियों की तुलना में अधिक उम्र की महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैं. यह लड़के सिंगल लड़कियों की तुलना में खुद से उम्र में बड़ी महिलाओं को डेट करना पसंद करते हैं. अब लड़कियां उम्र में बड़ी होंगी तो ज़ाहिर सी बात है उनमें से अधिकतर शादीशुदा होंगी. शादीशुदा और तलाकशुदा महिलाओं में भी आजकल के लड़कों की रूचि बढ़ रही है. इसके कई उदाहरण आपको बॉलीवुड में देखने को मिल जाएंगे. हाल ही में निक जोनस ने खुद से 12 साल बड़ी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी की है. वहीं, अब अर्जुन कपूर भी तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा से शादी करने जा रहे हैं. क्यों होता है ऐसा? आखिर क्या है इसके पीछे का कारण, आईये जानते हैं.

आत्मविश्वास से भरपूर

पुरुषों को ऐसा लगता है कि अधिक उम्र की महिलाओं में ज़्यादा आत्मविश्वास होता है. लड़कों को आत्मविश्वास से भरी महिलायें ज़्यादा पसंद आती हैं और उनका यही आत्मविश्वास उन्हें उनकी ओर आकर्षित करता है. पुरुषों के अनुसार जिन महिलाओं की उम्र ज्यादा होती है उनमें समझ भी ज्यादा होती है. वह किसी भी परेशानी को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता रखती हैं.

केयरिंग पार्टनर

माना जाता है कि अधिक उम्र की महिलाएं छोटी उम्र की लड़कियों की तुलना में ज़्यादा केयरिंग पार्टनर साबित होती हैं. वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी समझती है और उनके हर सुख-दुख में साथ देती हैं. पुरुषों को महिलाओं का यह केयरिंग नेचर बहुत पसंद आता है.

हॉर्मोन्स में बदलाव

अधिक उम्र, शादीशुदा या तलाकशुदा महिलाओं के हॉर्मोन्स में बदलाव आने की वजह से उनकी स्किन पहले से ज़्यादा ग्लो करने लगती है. महिलाओं में आये इस परिवर्तन से पुरुष बहुत आकर्षित होते हैं. ऐसी महिलाएं अक्सर हंसती और खुश रहती हैं और उनकी यही आदत पुरुषों को बहुत पसंद आती है.

मीठा स्वभाव

अधिक उम्र की महिलाएं या फिर शादीशुदा/तलाकशुदा महिलाएं घर के कामों और बाहर के कामों को बहुत अच्छी तरह से हैंडल करती हैं. वह घर और नौकरी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं. इतनी जिम्मेदारियां होने के बावजूद वह शिकायत नहीं करती और मुस्कुराती रहती हैं. ऐसी महिलाओं के साथ किसी को भी रहना पसंद होगा. महिलाओं की ये खूबी लड़कों को बहुत आकर्षित करती है.

आर्थिक रूप से सक्षम

करियर और फाइनेंशियल लाइफ में भी अधिक उम्र की महिलाएं सेटल हो जाती हैं और आर्थिक रूप से सक्षम होना भी लड़कों को उनकी तरफ आकर्षित करता है. इस उम्र में अधिकतर महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं.

सेक्स लाइफ को बेहतर समझना

साइकोलॉजिस्ट के अनुसार, अधिक उम्र की महिलाएं सेक्स के प्रति ज्यादा समझदार हो जाती हैं. ये महिलाएं कम उम्र की लड़कियों की तुलना में ज्यादा सफल रहती हैं. यह भी एक कारण है कि लड़के अधिक उम्र की महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं.

पढ़ें 20 साल की उम्र के बाद लड़कियों के शरीर में आते हैं ये खास बदलाव, पहले से रहना चाहिए तैयार

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें.

Back to top button