बॉलीवुड

विदेशी मैगजीन का दावा, ‘शादी के चंद महीने बाद ही प्रियंका-निक में अनबन, जल्दी होगा तलाक’

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से पिछले साल दिसंबर में बड़े ही धूमधाम से शादी की। शादी के बाद लगातार प्रियंका और निक जोनस की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका और निक जोनस अपनी मैरिड लाइफ को खुलकर जी रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक विदेशी मैगजीन में बड़ा खुलासा किया है, जिससे प्रियंका और निक जोनस के फैंस को काफी ज्यादा शॉक्ड लग सकता है। जी हां, विदेश की नामी गामी मैगजीन ने प्रियंका और निक जोनस की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद सभी शॉक्ड में हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक जोनस जहां एक तरफ ढेर सारी फोटोज़ शेयर कर रहे हैं, तो वहीं विदेशी मैगजीन और वेबसाइट में दोनों के रिश्ते में दरार होने की बात खुलकर कही जा रही है। विदेशी मीडिया की वेबसाइट पर प्रियंका और निक जोनस के तलाक तक की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा है कि दोनों 117 दिन के बाद तलाक लेने जा रहे हैं, क्योंकि दोनों के बीच कुछ भी ठीक ठाक नहीं चल रहा है, जिसके बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर हैप्पी मैरिड कपल के बीच ऐसा क्या हो गया, जो दोनों तलाक ले सकते हैं।

प्रियंका और निक जोनस के रिश्ते में आई दरार?

विदेशी मैगजीन ओके का दावा है कि प्रियंका और निक जोनस के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों अब पार्टीज वगैरह में बहुत काम साथ दिखते हैं और मैगजीन का यह भी दावा है कि दोनों के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर भी बड़ा झगड़ा हो रहा है, जिसकी वजह से रिश्ता कमजोर हो गया है। इतना ही नहीं, मैगजीन ओके ने यह भी दावा किया कि प्रियंका और निक जोनस का रिश्ता एक नाजुक धागे पर टिका हुआ है, जिसकी वजह से अब वह टूटने के कगार पर आ चुका है।

जल्दबाजी में की प्रियंका और निक जोनस ने शादी

विदेशी वेबसाइट और मैगजीन का दावा है कि प्रियंका और निक जोनस ने बहुत जल्दी में शादी की, जिसकी वजह से दोनों के बीच अब अनबन हो रही है। हालांकि, विदेशी मैगजीन से जब पूछा गया कि वे किस आधार पर यह दावा कर रहे हैं, तो मैगजीन का जवाब आया कि ये सब वे अपने सूत्रों के हवाले से कह रहे हैं। मैगजीन का दावा है कि प्रियंका और निक जोनस में पहले के मुकाबले बिल्कुल भी प्यार नहीं रहा है और अब दोनों शादी करके पछता रहे हैं।

विदेशी बाबू के बारे में नहीं जानती हैं प्रियंका चोपड़ा

विदेशी मैगजीन जो कुछ भी दावा कर रही है, उसमें कितनी सच्चाई है, यह हम नहीं कह सकते हैं, लेकिन कुछ समय पहले कॉफी विद करण में प्रियंका चोपड़ा ने खुद यह खुलासा किया था कि उन्हें निक के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। याद दिला दें कि प्रियंका और निक जोनस ने कुछ महीने के डेटिंग के बाद ही शादी कर ली थी।

Back to top button