बॉलीवुड

ये क्या! शादी की डेट का इंतजार कर रहे थे फैंस, आलिया ने रनबीर कपूर को ही कर दिया फ्रेंडजोन

राजी गर्ल आलिया भट्ट और संजू ब्वॉय रनबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों ने बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीता है। दोनों की डेटिंग की खबरें फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग से शुरु हुई और यहां तक चर्चा होने लगी की आलिया औऱ रनबीर भी बाकी स्टार कपल्स की तरह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि आलिया ही अक्सर अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बातें करती आई हैं और अब उन्होंने एक ऐसी बात कह दी है जिसे सुनकर सिर्फ फैंस को ही बल्कि खुद रनबीर को भी धक्का लग सकता है। आलिया ने रनबीर कपूर को अपना दोस्त बता दिया हैं।

रनबीर और आलिया हैं जस्ट फ्रेंड्स

आलिया रनबीर कपूर को बहुत लंबे समय से पसंद करती आई हैं और काफी विद करण चैट शो में तो उन्होंने रनबीर से शादी करने तक की बात कह दी थी। इसके बाद पहली बार आलिया और रनबीर की जोड़ी ब्रह्मास्त्र में बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के साथ ही दोनों के अफेयर के किस्से भी सामने आने लगे थे। यहां तक की खुलकर अपने रिश्ते को ना भी स्वीकारते हुए आलिया ने कितनी ही बार ऐसे इशारे किए हैं जिससे साफ हो चुका है कि दोनों का रिलेशन चल रहा है। कई बार रनबीर कपूर और आलिया को हाथ में हाथ पकड़े भी देखा गया है।

अब आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि रनबीर कपूर हीरा हैं हीराऔर उनकी रिलेशनशिप दोस्ती हैं। उन्होंने बताया कि रनबीर कपूर के साथ उनकी इक्वेशन बेहद खूबसूरत है और उन्हें ऐसा लगता है कि वो आसमान पर हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा महसूस होता है कि वे दो ऐसे लोग हैं जो अपनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ भरपूर जी रहे हैं। राजी गर्ल ने कहा कि वो ज्यादा साथ इसलिए नहीं निकलते क्योंकि वो दोनो ही काम में बिजी रहते हैं।

शादी की खबरों के बीच आलिया का चौंकाने वाला बयान

आलिया ने अपने और रनबीर के रिलेशन पर .ये भी कहा है कि किसी की इसे नजर ना लगे। रनबीर कपूर का पास्ट भी काफी विवादित रहा है। बॉलीवुड में उनका नाम कई बड़ी एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा और कई लोगों ने उन पर धोखा देने का  आरोप भी लगाया। रनबीर के इस पास्ट के बारे में आलिया का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है यहां तक की उन्होंने ये भी कह दिया की मैं कौन सी कम हू।

हालांकि फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाली बात है क्योंकि आलिया और रनबीर के रिलेशनशिप की खबरें इतनी ज्यादा आ रही थी की लोग उनसे शादी तक के सवाल पूछने लगे थे। यहां तक की ऐसी खबरें भी आ रही थीं की दोनों के परिवार वालों ने भी इस रिश्ते को हां भी कह दिया है। महेश भट्ट ने भी कहा था की ये उन दोनों पर ही निर्भर करता है कि वो अपने रिश्ते को कहां तक ले जाना चाहते हैं।

फिलहाल तो आलिया ने रनबीर कपूर को फ्रेंडजोन में लाकर खड़ा कर दिया है। रनबीर रिलेशनशिप के मामलों पर चुप ही नजर आते हैं, लेकिन आलिया को लेकर रनबीर भी काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। अब वो आलिया की इस बात तक कहां सहमत होते हैं इस बारे में उन्हीं से पता चलेगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया कलंक और तख्त में भी नजर आने वाली हैं रनबीर ब्रह्मास्त्र के अलावा शमशेरा में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button