विशेष

अरब की बुर्का पहनी हुई महिलाओं ने किया कुछ ऐसा काम जिससे पूरी दुनियाँ में हो रही वीडियो वायरल!

पूरी दुनियाँ में सऊदी अरब के अपने अलग ही कानून हैं। यह एक ऐसा देश है, जहाँ महिलाओं को अन्य देशों की अपेक्षा बहुत कम अधिकार दिए गए हैं। उन्हें हर समय परदे में रहना होता है और जो पुरुष कहे वही करना होता है। खैर अपने भारत में भी इससे ज्यादा अच्छी स्थिति नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसमे सुधर हुआ है। लेकिन अभी भी भारत के गाँवों में यह देखने को मिल जाता है। अरब की महिलाएँ अपने मन से कोई भी काम नहीं कर सकती।

अरब की महिलाओं को मिले हैं बहुत कम अधिकार:

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अरब की महिलाओं की आजादी पर लगे हुए प्रतिबन्ध पर तंज कसने का काम कर रहा है। यही वजह है कि एक हप्ते में ही इस वीडियो को 21 लाख लोग देख चुके हैं। इसी बात से पता चलता है कि अरब की महिलाओं ने कुछ अलग काम किया है, जिसकी आशा दुनियाँ के लोग नहीं कर रहे थे।

लगे हुए प्रतिबन्ध को तोड़ती हुई महिलाएँ:

दरअसल कुछ बुर्का पहनी हुई महिलाओं ने कुछ अलग करने की ठानी और एक म्यूजिक वीडियो शूट कर डाला। वीडियो भी कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि वीडियो में महिलाएँ सऊदी अरब की महिलाओं पर लगे हुए प्रतिबन्ध को तोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उम्मीद है कि वहाँ के समाज में थोडा-बहुत इसका असर जरुर होगा। वहाँ का समुदाय महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने में नाकाम रहा है। वहाँ के मर्द खुद चाहे कोई भी काम कर लें लेकिन वहाँ कि महिलाओं को कुछ भी अपने मन का करने की आजादी नहीं है।

और पढ़ें : Saudi Arab ka Kanoon

अरब की रुढ़िवादी संस्कृति पर हमला करती महिलाएँ:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ महिलायें हर वो काम कर रही हैं, जो साधारणतया वहाँ की महिलायें नहीं करती हैं। महिलाएँ अरब की रुढ़िवादी संस्कृति पर हमला करती हुई दिखाई दे रही है। आपको बता दें वहाँ पर महिलाओं को ड्राइविंग करने की आजादी नहीं है और अकेले घर से बाहर निकलने की भी आजादी नहीं है, इसलिए समाज पर तंज कसने के लिए एक बच्चा चार चला रहा है।

वीडियो देखें:

Back to top button