राशिफल

Rashifal: शुक्रवार को मां दुर्गा करेंगी कृपा, इन 7 राशियों को मिलेगी ढ़ेर सारी खुशियां

हम आपको शुक्रवार 29 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 29 March 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। कुछ कार्यो को लेकर मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। नई जिम्मेदारियों का कार्यभार भी सौंपा जा सकता है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में किसी पर विश्वास ना करें। सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा मेें लाभ होगा लेकिन आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। अपने व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। सेहत के प्रति सावधान रहें। आप नवीन व्हीकल अथवा मोबाइलखरीदने का मन बना सकते हैं। पैसे एवं सेविंग के मामले में दूर जगह के किसी इंसान से सलाह ले सकते हैं। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की ओर बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। क्रोध की अधिकता से वैवाहिक संबंध में कड़वाहट आ सकती है। अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से रह पाएंगे जिससे आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में ज्यादा मुनाफा होने की संभावना बनी हुई है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। अविवाहित जातकों को उनके विवाह से संबंधित सुभ समाचार जल्द ही मिल सकते है। निवेश करने से पहले उस योजना के बारे में अच्छी तरह से जानकारी जुटाएं। कार्यक्षेत्र में कार्य का जबरदस्त दबाव होगा। संतान सुख मिलेगा। फालतू खर्चों पर नियंत्रण हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। आज आपका रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। भरोसेमंद लोगों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस स्टार्ट कर सकते है। कार्य के साथ चुनोतियाँ भी हावी रहेगी। कामकाजी जीवन चुनोतिपूर्ण हो सकता है। घर परिवार में खुशनुमा माहौल बनेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आज घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो सकता है जिससे मन दुखी हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप निवेश करने से पहले सोच समझ ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी धंधे की तलाश खत्म हो सकती है, भाई बहनों से आपको वित्तीय सहायता मिल सकती है। नए विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है। आपके कामकाज के तरीको में परिवर्तन हो सकता है। जिससे आप व्यक्तियों को फायदा होगा। साथ ही कामकाज की चिंता कम हो सकती है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। जितना हो सके उतना धन बचा है तभी आप धन से जुड़ी समस्याओं से बचे रहेंगे। आने वाले कुछ दिन आपके जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं खासकर युवाओं के लिए। आपके कार्य से अधिकारी गण आपसे खुश हो सकते है। आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के कुछ काफी अच्छे मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है। अधिकारी आपके कामकाज से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार भी मिल सकते है। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग के लोगो के लिए धन लाभ अधिक होगा। राजनैतिक अस्थिरता बनी रहेगी। भौतिक ऐश्वर्य के संसाधनों में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में दिन ठीक है। बीमारी में राहत मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। बोलने से पहले दो बार सोचें। आप लंबी बीमारी से उबर जाएंगे। खाने की आदत में बदलाव आपको गैस्ट्रिक मुद्दों से मुक्त कर देगा। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। भवन पारिवारिक सुख एवं संतोष रहेगा। दुर्घटना अथवा चोट लगने की सम्भावना बन रही हैं। आप व्यक्तियों को संभलकर रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। अत्यधिक धन कमाने के कई नए नए अवसर आपको मिलेंगे। इन सुनहरे अवसरों को आप अपने हाथ से ना जाने दें। कमाई बढ़ाने एवं खर्चों में कटौती करने पर मनोभाव कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा को सही जगह पर निवेश करें क्योंकि इससे आपको नाम और प्रसिद्धि मिलेगी। धैर्य आपको पुरस्कृत करेगा। यह नवविवाहित जोड़ों के लिए एक मिश्रित दिन होगा। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा। यह व्यक्तिगत मोर्चे पर एक सहज दिन होगा। व्यवसायियों को यात्रा पर जाना होगा। आर्थिक मोर्चे पर एक लाभदायक दिन जब आप एक बोनस प्राप्त करेंगे। काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। आप जॉब या रोजगार से जुड़ा कोई विशाल निर्णय ले सकते हैं।

आपने Rashifal 29 March 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 March 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 March 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, इन्हें दान करने से व्यक्ति बन जाता है गरीब

Back to top button