दिलचस्प

सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, बोलें- ‘बहुत हुआ, अब मुझे न्याय चाहिए’

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन आईपीएल में जमकर अपना जादू लगा रहे हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। चैन्नई सुपर किंग्स को जीताने के लिए महेंद्र सिंह धोनी मैदान में हर तरह की रणनीति अपनाते हैं, लेकिन इसी बीच वे सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचे। जी हां, हमेशा कूल रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचे, तो सबकी निगाहें उन्ही पर टिकी रही। महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर तमाम मामले खुद ब खुद ही सुलझा लेते हैं और कानून का सहारा बहुत ही कम लेते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की खासियत रही है कि वे कभी भी अन्याय के खिलाफ झुकते नहीं हैं, बल्कि डट कर खड़े रहते हैं, जिसकी वजह से वे अब सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचे हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कंपनी से बकाया राशि 40 करोड़ की मांग की है। महेंद्र सिंह धोनी ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाते हुए आम्रपाली को मुश्किलों में डाल दिया है, क्योंकि इन दिनों कंपनी की हालत पहले ही नाज़ुक बताई जा रही है।

महेंद्र सिंह धोनी ने मांगे 40 करोड़

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से अपनी ब्रैंडिंग और मार्केटिंग के एवज में 40 करोड़ रुपये की बकाया राशि भुगतान करने की बात कही है। ऐसे में कोर्ट से धोनी ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि उनके साथ न्याय हो सके। बता दें कि 2009 में धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से कई समझौते किए और कंपनी के ब्रैंड एम्बेसडर बने, लेकिन जब 2016 में कंपनी पर ठगी का आरोप लगने लगा तो धोनी ने खुद को इस कंपनी से अलग कर लिया, लेकिन उसके बाद कंपनी ने धोनी को ब्रैंडिग और मार्केंटिंग के पैसे नहीं दिये।

आम्रपाली ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें

बताते चलें कि खरीददारों को ठगने का आरोप लगने के बाद आम्रपाली ग्रुप को एक के बाद एक झटका लगा रहा है। ऐसे में अब जब महेंद्र सिंह धोनी ने आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ कोर्ट जा पहुंचे हैं, तो स्वाभाविक है कि कंपनी की मुश्किले बढ़ गई हैं। कंपनी इन दिनों बहुत ही बुरे दौर से चल रही है, ऐसे में अब कंपनी को महेंद्र सिंह धोनी के 40 करोड़ रुपये चुकाने पड़ेगे, जिससे कंपनी को काफी बड़ा झटका लग सकता है।

आम्रपाली ग्रुप पर शिकंजा कस चुका है सुप्रीम कोर्ट

आम्रपाली ग्रुप पर ठगी का आरोप लगने के बाद से ही सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दें कि 28 फरवरी को  सुप्रीम कोर्ट ने  कंपनी के सीएमडी अनिल शर्मा और दो डायरेक्टर्स शिव प्रिय और अजय कुमार को पुलिस हिरासत में भेज दिया था, ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि धोनी की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट क्या कुछ एक्शन लेता है।

Back to top button