राशिफल

Rashifal: मां लक्ष्मी की कृपा से गुरुवार को 6 राशियों का हो सकता है प्रमोशन, रहेगा लाभकारी दिन

हम आपको गुरुवार 28 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 28 March 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। आपके कार्य से लोग बहुत खुश होंगे। नौकरी में आप को झगड़ा देखने को मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। किसी बात को लेकर पिता या भाई के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको दूर संचार के माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्य की अधिकता के कारण व्यर्थ की चिंता हो सकती है पर अपने कार्य पर ज्यादा ध्यान दें, दिन के अंत तक सब ठीक हो जाएगा मदद मिलेगी। कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अपने क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। यात्रा करने का आयोजन मनाएंगे। विवाहित जोड़े पारिवारिक प्रतिबद्धताओं में व्यस्त रहेंगे। शाम को कोई करीबी दोस्त आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप कार्य के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे और आप अपने कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप कोई नया कार्य आरंभ करने का विचार बना सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। परिस्थितियों से उभरने के लिए कुछ और समय चाहिए। इसीलिए चुनौतियों का डटकर सामना करें। इस बदले हुए दौर में इच्छाओं को नियंत्रित करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी कहते हैं आज शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से आपको परेशानी होगी। आपकी वजह से यदि कोई परेशानी में है तो उसे परेशानी से निकालने का प्रयास करें। रोजगार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी और से आपको उम्मीद रखनी नहीं चाहिए जो भी कार्य उसे खुद करे। अपने निजी लाभ को देखते हुए किसी का अहित न करें। लव लाइफ रोमांचक बनी रहेगी। कुछ पल शांतिपूर्ण तरीके से बिता सकेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में पूरे सच्चे मन से सहयोग करेंगे। दांपत्य जीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरी का परिवर्तन आपके दिमाग में है। आपके करीबी रिश्तेदार या दोस्त रोजगार के बारे में मदद ले सकते हैं। जीवन साथी का साथ मिलेगा। वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा, हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। बिना मांगे ही मदद मिलेगी। कर्ज लेने से बचें। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन रहेगा। अब बिन विवाहिता को अपना योग्य पार्टनर जल्दी मिल सकता है। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। एक यादगार यात्रा होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे और अपने वरिष्ठों से एहसान लेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अच्छा है। आपको अपने परिवार के किसी छोटे सदस्य की शादी का खर्च उठाना पड़ सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण से मुद्दों को देखना शुरू करें। आप गलत हो सकते हैं और इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक परिश्रम से सामान्य परिणाम मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आप में से कुछ को नए क्षेत्रों में उद्यम करने का अवसर मिलेगा और आप अपने प्रयासों में सफल रहेंगे। आपकी चिंताएँ अब मिटने वाली हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकती है। आप तेजी से प्रगति करते हुए आगे की ओर बढेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके कार्य में उन्नति होगी। इन दिनों आपके लिए कई मौके निकल रहे हैं। जीवन के लिए अनुकूल समय आप को निकलना पड़ेगा। जीवन साथी के बाहर घूमने जाने की आपको मांग कर सकता है तो आपको यह मांग जरूर पूरी करनी पड़ेगी। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। आपकी पारिवारिक समस्या समाप्त होगी। पुराने वाद विवादों का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। आने वाले दिनों में आपके लॉटरी भी लग सकती है

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। वाद विवाद में संयम रखें। धन संचय होगा। किसी और के धन के बारे में कोई धारणा न बनाएं, विशेष रूप से आपका साथी या कोई करीबी। आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नई प्रतिबद्धता बनाने से पहले दो बार सोचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा होगा। व्यापार से सफलता का सूत्र बनेगा। मित्रों की ओर से भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। कोई भी कार्य करने से पहले सकारात्मक रहे वरना आपका कार्य अटक सकता है। पुराने रुके हुए कार्य खत्म हो सकते हैं। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। घर परिवार में खुशियों की सौगात बनी रहेगी। रिश्तेदार की ओर से कोई बड़ा तोहफा आपको भेजा जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

गणेश जी कहते हैं आज का दिन मीन राशि के लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं, काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। अपने रिश्तेदारों से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आपका साथी आपके साथ रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य से जुड़ी सभी प्रकार के समस्या आज खत्म हो सकती है।

आपने Rashifal 28 March 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 March 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 March 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आपका मोबाइल नंबर बदल सकता है आपकी किस्मत, बना सकता है आपको अमीर, जानें कैसे

Back to top button