राशिफल

Rashifal 27 मार्च 2019: बुधवार को 3 राशि वाले यात्रा करने से बचें, सफर के लिए दिन नहीं है अच्छा

हम आपको बुधवार 27 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 27 March 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे। नकारात्मक विचारों से मन विचलित रह सकता हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाइयों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। नए व्यापार में निवेश करने से आपको लाभ होगा। आज किसी समस्या को हल्के में ना लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले आज शांत और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं। यात्रा की वजह से विश्राम करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। प्रत्येक रीजन में सफलता मिलने की आशा है। वस्त्रों एवं गहनों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएँगी। आप मन की बात हर किसी से शेयर न करें। कुछ लोगों का व्यवहार आपको समझ नहीं आएगा। वाहन संभलकर चलाएं। कार्यों के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मानसिक शान्ति तो रहेगी,परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आज आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज रोजगार में आपको सफलता मिल सकती है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ति होगी। निवेश करने से बचें क्योंकि चीजें प्रतिकूल होंगी। लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। नए घर के लिए कुछ खरीदना शुभ अवसर होगा। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। खाने पीने की चीज़ों में सावधानी बरतें। प्रोफेशनल स्तर पर किसी टारगेट को पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। अपनी महत्वकांक्षाएं पूरी करने में समर्थ होंगे। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यापार और व्यवसाय अनुकूल स्थिति में रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में की जा रही यात्राएं लाभकारी रहेंगी। प्रेम संबंध की वजह मानसिक तनाव हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आपका सकारात्मक व्यवहार हर जगह लोगों को आकर्षित करेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। लंबी दूरी के संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर किसी और वाद विवाद का भाग बनने से बचें क्योंकि चीजें खराब हो सकती हैं। वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त नहीं होने के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसायी अपने नुकसान की वसूली करेंगे। यह उन लोगों के लिए एक भाग्यशाली दिन है जब आपके प्रिय आपको विशेष महसूस कराएंगे। आज आप निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। रोजगार के नए स्रोत सामने आएंगे। भाग्य बिल्कुल साथ देने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। साहित्य प्रेमी कुछ दिलचस्प तलाशेंगे। आपका जीवनसाथी आपको विशेष महसूस कराएगा। आप एक अधूरा काम पूरा करने के लिए निर्धारित किया जाएगा। आपके निजी संबंधों में मधुरता आने की सम्भावना है। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। साधना-उपासना का सहारा लें एवं खुश रहने का प्रयास करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने प्रिय के साथ टकराव परस्पर सुलझ जाएगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आप रिलैक्स महसूस करेंगे। सभी प्रकार के कार्य से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। जितना हो सके अपने साथी के साथ समय बिताया चाहिए। आपकी काम क्षमता पर अंगुली उठाए जाने की बात अब प्रत्यक्ष रुप से सामने आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके कार्यक्षेत्र में रूकावटे आ सकती है इसलिए आज अपने कार्य के प्रति बिलकुल लापरवाह ना रहे। अचानक कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अपने आप पर ध्यान देना होगा तभी आप उसमें सफल हो पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके धंधे के लिए बहुत अच्छा दिन रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपने दिन की शुरुआत सुबह की सैर से करें। ओवरटेक करना हानिकारक होगा। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। आर्थिक मोर्चे पर एक सामान्य दिन होगा क्योंकि चीजें प्रोजेक्ट के मुताबिक होंगी। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने स्वास्थ्य के सचेत रहें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। व्यापार में बहुत अधिक लाभ होने वाला है। धन की कमी के चलते परेशान ख़त्म हो सकती हैं। कोर्ट कचहरी मामले में आपको उलझना पड़ सकता है। रोमांस आनन्ददायी और काफी रोमांचक रहेगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में तनाव लेंगे, तो इससे आपके अलावा किसी और का नुकसान नहीं होगा। किसी गलतफहमी और दुर्घटना से संभलकर रहें। माँ-बाप के स्वास्थ्य में सुधार दिखाने की आशा है।

आपने Rashifal 27 March 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 March 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 March 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन 6 गुप्त रहस्यों की मदद से आप बन जाएंगे धनवान, जानें इन रहस्यों को

Back to top button