अध्यात्म

इन 6 गुप्त रहस्यों की मदद से आप बन जाएंगे धनवान, जानें इन रहस्यों को

अमीर बनने का सपना हर किसी का होता है, मगर कुछ ही लोग अपने इस सपने को पूरा करने के बारे में सोचते हैं। अगर आप भी धनवान बनने का सपना देखते हैं और इसे सच में पूरा करना चाहते हैं तो आप बस नीचे बताए गए  6 रहस्यों का अच्छे से पालन कर लें। क्योंकि इन चमत्कारी रहस्यों को जानते ही आपको कोई भी अमीर होने से नहीं रोक सकता है।

पहला रहस्य

खुद को अमीर समझें

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन (law of attraction) के अनुसार आप जो सोचते हैं वहीं आप बनते हैं। अगर आपकी सोच कुछ बड़ा हासिल करने की है तो आपको अपनी जिंदगी में बड़ी चीज ही हासिल होती है। इसलिए आप हमेशा अपने आपको धनवान इंसान ही समझे और अपना जीवन एक अमीर व्यक्ति की तरह ही बिताएं। कभी भी अपने आपको अमीर व्यक्ति से कम ना समझें। खुद को अमीर समझने से आपको अमीरी का एहसास होने लग जाएगा। इसी तरह से खुद को गरीब मानने से आप हमेशा गरीब ही रहेंगे।

दूसरा रहस्य

भगवान का धन्यवाद करें

लोगों को जब भी कुछ चाहिए होता है तो वो भगवान के पास जाकर उनसे अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं और भगवान लोगों की प्रार्थना सुन भी लेते हैं। मगर कई लोग ऐसे होते हैं जो कि अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद भगवान के पास जाकर उनका धन्यवाद नहीं करते हैं, जो कि एकदम गलत होता है। जब  भी आप अपने जीवन में कुछ हासिल कर लें तो भगवान और संसार का धन्यवाद जरूर करें।

तीसरा रहस्य

रात को नोट गिनकर ही सोएं

रोज रात को पैसे गिनकर सोना काफी शुभ माना जाता है और ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। इसलिए आप भी रात को सोने से पहले पैसों की एक गड्डी को गिनें और फिर इसे अपनी अलमारी या तिजोरी में रख दें। आप रोज सोने से पहले ये काम करें। लगातार दो महीने तक ऐसा करने से आप पर लक्ष्मी मां की कृपा बन जाएगी।

चौथा रहस्य

घर के वास्तु शास्त्र पर दें ध्यान

वास्तु शास्त्र में काफी ताकत होती है और घर का वास्तु शास्त्र सही होने से जीवन में धन और खुशियों की कभी भी कमी नहीं होती है। अमीर बनने के लिए आप तिजोरी से जुड़े वास्तु शास्त्र पर ध्यान दें और ये सुनिश्चित करें की आपके घर की तिजोरी वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करती है की नहीं। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार आपकी तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा में ही हो। क्योंकि धन देवता कुबेर का निवास स्थान उत्तर दिशा ही होता है। इसके अलावा आपकी तिजोरी के अंदर, लक्ष्मी मां की फोटो भी जरूर लगी हो। वास्तु शास्त्र के इन नियमों का पालन करने से आपको धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

पांचवां रहस्य

खुलकर कर चीजें मांगें

प्रकृति और भगवान से आप जो चाहते हैं वो खुलकर मांगे और इस बात पर विश्वास रखें की भगवान आपको हर चीज जरूर देंगे। मन में विश्वास होने से आप जो चाहते हैं वो आपको मिल जाता है। हर चीज का मिलने का एक समय होता है और आप हमेशा उस समय का इंतजार करें। आप जो चाहते हैं वो ही भगवान और प्रकृति से खुलकर मांगे और बार बार अपनी इच्छा को ना बदलें। क्योंकि जब आप अपनी इच्छाओं को बदलते रहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होने में काफी समय लग जाता है।

छठा रहस्य

कभी लक्ष्मी का निरादर ना करें

धन का आप कभी भी निरादर ना करें और इनको हमेशा संभालकर ही रखें। पैसों के नीचे गिरने के बाद आप उनको उठाकर अच्छे से साफ जरूर करें। वहीं जब भी घर में कहीं से पैसें आएं तो उनको सबसे पहले मंदिर में रखें और फिर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से पैसों में बरकत होगी।

Back to top button