दिलचस्प

दूरदर्शन के ये 5 शो हर घर में किए गए पसंद, इन्हें देखने के लिए एक जुट हो जाता था परिवार

टीवी को भले ही छोटा पर्दा कहा जाता हो, लेकिन इस छोटे पर्दे ने सालों से परिवार को एक कर रखा है। फिल्मों में लोगों की जान जरुर बसती है, लेकिन टीवी ने एक ही समय पर परिवार को एक साथ एक ही कमरे में बैठने पर मजबूर किया है। इतने सालों में टेलीविजन में औऱ सीरियल कटेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब पहले से कहीं ज्यादा शो टीवी पर आने लगे हैं औऱ कई सारे चैनल भी लोगों के बीच मशहूर हो गए हैं। हालांकि एक समय ऐसा था जब टीवी पर सिर्फ दूरदर्शन आया करता था। सिर्फ एक ही चैनल पर कई तरह के शो आते थे और वो सारे ही दर्शकों के बीच प्रसिद्ध थे, लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 शो के बारे में बताएंगे जिन्होंने दूरदर्शन को दर्शकों के बीच सबसे करीब कर दिया।

हम लोग

शो तो बहुत सारे बने और आज भी बनते जा रहे हैं , लेकिन 90 के दशक के सबसे बेहतरीन शो में कोई था तो वो था हम लोग। आज 5000 हजार एपिसोड के बड़े बड़े सीरियल बनते हैं, लेकिन हम लोग सिर्फ 154 एपिसोड का एक शानदार सीरियल था। ये सीरियल 7 जुलाई 1984 को शुरु हुआ और 17 दिसंबर 1985 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इस सीरियल में पात्रों को मध्यमवर्गी दिखाया गया था जिससे हर घर ने अपना बना लिया था। पारिवारिक घटना पर आधारित इस शो ने उन दिनों में जबरदस्त जलवा दिखाया था।

रामायण

श्रीरांम और सीता मां के बारे में जितना लोगों ने किताबों से पढ़कर नहीं जाना उससे कहीं ज्यादा टीवी शो से समझा है। 25 जनवरी 1987 में टीवी पर पहली बार रामायण शो आया और 31 जुलाई 1988 में खत्म हुआ। इस शो में राम बने अरुण गोविल औऱ सीता बनी दीपिका लोगों के दिलों दिमाग में इस कदर बस गए की इन्हें ही लोग सच में राम सीता मानने लगे। इसके बाद भी कई बार रामायण सीरियल बनाया गया, लेकिन दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले शो की बराबरी कोई शो नहीं कर पाया।

बुनियाद

90 की दशक की जेनरेशन जो आज बड़ी हो चुकी है उसने भी अपने माता पिता और परिवार के साथ बुनियाद सीरियल देखा है। इस सीरियल का निर्देशन रमेश सिप्पी औऱ ज्योति ने किया था। इसकी लोकप्रियंता सिर्फ दूरदर्शन तक सीमित नहीं रही थी। ये शो लोगों के बीच इतना पॉपुलर हुआ था कि निजी चैनल आने के बाद भी कई चैनल ने इन्हें ऑन एयर किया था।

शक्तिमान

आज भले ही आप क्रिश औऱ चिट्टी के फैन हों, लेकिन एक दौर ऐसा था जब हर किसी का एक ही फेवरेट सुपरहीरो था और वो था शक्तिमान। मुकेश खन्ना ने गंगाधर औऱ शक्तिमान का किरदार निभाया था, लेकिन सुपरहीरो वाली इमेज में उन्हें बहुत पसंद किया गया। उन दिनों में बच्चों के बीच शक्तिमान का जबरदस्त क्रेज था। इस शो ने 400 एपिसोड पूरे किए थे।

चंद्रकांता

1994 में इस शो की शुरुआत हुई औऱ दर्शकों के बीच ये शो जल्दी ही फेमस हो गया। इस शो में विजयगढ़ की राजकुमारी चंद्रकांता और नौगढ़ के राजकुमार वीरेंद्र सिंह की कहानी को काफी कलात्मक ढंग से दिखाया गया था। इस शो का अंतिम एपिसोड अप्रैल 1996 में आया था। इस शो ने लंबे समय तक अपनी पहचान दर्शकों के बीच बनाई रखी थी।

यह भी पढ़ें

Back to top button