बॉलीवुड

एक ही दिन में 4 अलग-अलग लुक से प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर, देखिये देसी गर्ल का न्यू लुक

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा कई बार कुछ ऐसे ड्रेस पहन लेती हैं, जिसकी वजह से वह हेडलाइन बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। इस बार प्रियंका चोपड़ा एक ही दिन में चार लुक में नजर आई, तो लोगों का ध्यान पूरी तरह से उन पर आकर्षित हो गया। प्रियंका चोपड़ा की ड्रेसिंग स्टाइल हमेशा से ही सबसे जुदा रहती है, जिसकी वजह से सुर्खियों में रहती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में में हैं। इसी बीच वे एक कार्यक्रम में दिखाई दी, जहां उन्होंने एक ही दिन में चार तरह की ड्रेस पहनी। प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन से कभी समझौता नहीं करती हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा जिस कार्यक्रम में शामिल हुई, वहां सबकी निगाहें सिर्फ देसी गर्ल पर ही थी। हर कोई प्रियंका की ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर रहा था और उनके चार बार ड्रेस चेंज करने को लेकर भी लोग हैरान हो गए, लेकिन यह प्रियंका का स्टाइल है, जोकि वे समय समय पर बदलती रहती हैं।

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में सबसे पहले पोल्का डॉट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक पर्स कैरी किया। इसे ड्रेस को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने गोल्ड कलर का हल्का नेकलेस भी पहना, जोकि उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारने का काम कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने ड्रेस के साथ हाई हील पहनी और फिर फोटोग्राफर्स को एक के बाद एक पोज देती हुई नज़र आई। इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।

डार्क पिंक में नज़र आई प्रियंका चोपड़ा

कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ट्रांसपेरेंट ड्रेस के बाद पिंक कलर की ड्रेस में नजर आई, जिसमें उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और यह शॉर्ट्स ड्रेस है। पिंक ड्रेस में प्रियंका खूब कमाल लग रही हैं और हर कोई इनके इस लुक की तारीफ कर रहा है। यह ड्रेस हाई नेकलेस वाला था, जोकि उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा निखार रहा है।

ब्लैक जैकेट में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा पिंक ड्रेस के बाद ब्लैक लेदर जैकेट में ब्लू कलर की जींस में नजर आईं। प्रियंका का यह लुक भी काफी चर्चा में रहा। हर किसी की नजर प्रियंका चोपड़ा के ऊपर ही रही थी। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा एक दिन में कई ड्रेस बदलने वाली अभिनेत्री भी बन चुकी हैं। वैसे तो फिल्मो में लोग ड्रेस बदलते रहते हैं, लेकिन प्रियंका ने रियल लाइफ में यह सब कर दिखाया।

गोल्डन ड्रेस में भी दिखी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक लेदर जैकेट के बाद गोल्डन कलर की ड्रेस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन कलर का पर्स भी लिया और इसके भी उन्होंने हाई हील पहनी, जिसमें देसी गर्ल का लुक बेहद कमाल लग रहा है।

Back to top button