बॉलीवुड

पत्नी से तलाक के बाद गर्लफ्रेंड संग अर्जुन रामपाल ने खेली होली, वारयल हुई तस्वीरें

देश भर में गुरूवार को होली बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। होली के दिन हर कोई मस्ती में डूबा हुआ नजर आया है। इसी बीच बॉलीवुड की होली हर बार की तरह इस बार भी चर्चा में है। जी हां, बॉलीवुड के तमाम सितारे होली के रंग में डूबे हुए नज़र आएं, लेकिन सबकी नजर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड पर ही टिकी रह गई। अर्जुन रामपाल इस बार अपनी गर्लफ्रेंड संग होली के रंग में डूबे हुए नजर आएं, तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड की दुनिया में सितारे होली पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें तमाम सितारे शामिल होते हैं। इसी सिलसिले में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर ने होली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए। अभिषेक कपूर की होली पार्टी में सितारों ने जमकर होली खेली, लेकिन महफिल अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस लूट ली। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की यह पहली होली थी, जिसमें वे खुलकर एक दूसरे के साथ पार्टी में गए और जमकर रंग बिखेरा।

गर्लफ्रेंड के साथ होली खेलते नजर आएं अर्जुन रामपाल

बताते चलें कि अभिषेक कपूर की होली पार्टी में अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। अभिषेक कपूर की होली पार्टी में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस दोनों ही व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी, जोकि होली खेलने के बाद रंगीन हो गई। पार्टी में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने जमकर मस्ती की और एक दूसरे के प्यार में भी खोते हुए नजर आएं। बता दें कि अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर नहीं रखते हैं और अपने प्यार का इजहार सरेआम करते हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल अपने प्यार को लेकर हमेशा से ही पोजेसिव रहते हैं।

पोज देते हुए नज़र आएं अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस

अभिषेक कपूर की होली पार्टी में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने जमकर मस्ती की और फिर मीडिया के सामने प्यार का इजहार किया। इतना ही नहीं, अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला कैमरे के सामने जमकर पोज देती हुई नजर आईं, तो अर्जुन भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी खूब पोज़ दिए। ऐसे में दोनों ने होली पार्टी में खूब मस्ती की। बता दें कि इन अर्जुन रामपाल गैब्रिएला के साथ ही सारा टाइम स्पैंड करते हुए नजर आ रहे हैं।

पत्नी को तलाक दे चुके हैं अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी मेहर को तलाक दे चुके हैं और उन्होंने तलाक के समय कहा था कि हम दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया है और अब हम एक अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे। पत्नी को तलाक देने के बाद अर्जुन रामपाल गैब्रिएला के साथ टाइम स्पैंड करने लगे और अब खुलकर दोनों पार्टी वगैरह में जाते हैं, जिसका ताजा उदाहरण अभिषेक कपूर की होली पार्टी है।

Back to top button