बॉलीवुड

पति रणवीर की इन आदतों से परेशान हो जाती हैं दीपिका, शादी के बाद रणवीर ने ही खोल दिए राज

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनों कपल की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री और ऑफस्क्रीन प्यार लोगों को बहुत अच्छा पसंद आता है। पिछले साल ही दोनों ने शादी की है और इनकी जोड़ी लोगों को कपल गोल्स देती रहती है। हालांकि शादी के बाद से दोनों एक दूसरे के काफी खुलासे करते रहते हैं। रणवीर तो खुलकर अपने प्यार का भी इजहार करते हैं और अपने राज का भी। हाल ही में गली ब्वॉय ने अपनी और अपनी पत्नी दीपिका की एक आदत का खुलासा किया है।

रणवीर की इन हरकतों से परेशान हो जाती हैं दीपिका

रणवीर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी पत्नी दीपिका काफी सख्त मिजाज वाली हैं। दीपिका के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें मेरा घर से ज्यादा देर तक बाहर रहना और बिना खाना खाए घर से बाहर निकलना दोनों ही बिल्कुल पसंद नहीं है। इन सारी बातों को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाती हैं। रणवीर ने कहा कि मैंने दीपिका से बहुत कुछ सीखा है मुझे नहीं लगता कि मैं कोई भी काम उनकी आवाज सुने बिना कर सकता हूं।

गली ब्वॉय रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग एक्सपीरियंस भी शेयर किया। रणवीर कहते हैं कि किसी भी चीज को खरीदते समय मेरे साथ ऐसा ही होता है। शॉपिंग करते समय मुझसे हमेशा कहती है कि पता करो ये चीज कितने की है। दीपिका जहां थोड़ा शांत और रिजर्व रहना पसंद करती हैं वहीं रणवीर सारी बातें खुलकर बोल देते हैं।

हाल ही में दीपिका पादुकोण के लंदन के म्यूजियम मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू बनाया गया। दीपिका अपने स्टैच्यू का अनावरण करने के लिए अपनी पति रणवीर सिंह और पिता प्रकाश पादुकोण के साथ पहुंची थी। दीपिका के इस स्टैच्यू का नाम द स्चैच्यू ऑफ परपज रखा गया है। पिता प्रकाश को जहां अपने बेटी पर गर्व है तो वहीं रणवीर एक बार फिर अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चुके।

दीपिका के दीवाने हैं रणवीर

रणवीर ने दीपिका के स्टैच्यू के तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन लिखा था कि डीपी 2.0 ओरिजनल वाली तो मेरे पास हैं। इस पर दीपिका ने भी जवाब देते हुए लिखा था कि अब तुम्हे अच्छे से पता है कि जब मेरी याद तुम्हें आएगी तो तुम्हें कहां जाना है। रणवीर दीपिका से इतना प्यार करते हैं कि उनके स्टैच्यू को भी प्यार भरी नजरों से देख रहे थे।

गौरतलब है कि दोनों के इस खूबसूरत रिश्ते से पहले दीपिका का नाम रनबीर कपूर से जुड़ा था और उस वक्त रणवीर अनुष्का को डेट कर रहे थे। दीपिका रनबीर से अलग होने के बाद रणवीर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी रनबीर और दीपिका अच्छे दोस्त हैं और साथ काम भी करते हैं। एक इंटरव्यू में रणवीर से पूछा गया था कि क्या वो कभी इनसिक्योर महसूस करते हैं। रणवीर ने कहा था कि क्या मैं आपको इनसिक्योर इंसान दिखता हूं। मुझे किसी भी तरह का संदेह नहीं है और ना ही परेशान होने की जरुरत है इसलिए क्योकि मुझे अपने प्यार पर पूरा भरोसा है। बता दें कि साल 2018 में दीपिका रणवीर ने दोनों रीति रिवाज से शादी की थी।

यह भी पढ़ें

Back to top button
?>