बॉलीवुड

रणवीर सिंह से पहले इन्होंने दे दिया दीपिका को वैलेनटाइन पर ये खास तोहफा, खुशी से झूम उठी दीपिका

दीपिका पादुकोण एक कामयाब एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक खूबसूरत अदाकारा भी हैं। अपनी पहली ही फिल्म से दीपिका ने अपनी खूबसूरता का जलवा बिखेर दिया था और इसी अंदाज ने रणवीर सिंह को अपना दीवाना बना लिया था। रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो में 14-15 को शादी और शादी के बाद ये उनका साथ में पहला वैलेनटाइन है। अब हर किसी को बस ये जानना है कि रणवीर सिंह जो अपनी पत्नी पर सरे आम प्यार लुटाते हैं वह असल में वैलेनटाइन पर उन्हें क्या गिफ्ट देने वाले है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह से पहले कोई और है जो दीपिका को गिफ्ट दे चुका है औऱ दीपिका खुशी से झूम उठी हैं।

ग्लैमर स्टार हैं दीपिका पादुकोण

शांतिगर्ल खूबसूरत हैं इस बात में किसी तरह का कोई शक नही हैं, लेकिन वह सादगी में जितनी प्यारी लगती हैं ग्लमैर में उतनी ही स्टनिंग लगती हैं। हाल ही में दीपिका को मुंबई आयोजित स्टाइल ग्लैमर अवॉर्ड्स में सबसे ग्लैमरस स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है औऱ ये उनके वैलेनटाइन का सबसे खास तोहफा बन गया है। दीपिका ने ये अवॉर्ड अपनी बेपनाह खूबसूरती औऱ शानदार लालित्य के लिए अपने नाम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on


दीपिका इस लाजवाब मौके पर कोरल तता पफबॉल गाउन पहनें नजर आई। दीपिका ने हल्की गुलाबी लिपस्टिक के साथ लाइट मेकअप किया हुआ था औऱ साथ ही सॉफ्ट कर्ल वाले लुक में वो बहुत ही शानदार लग रही थीं। दीपिका जब भी रेड कार्पेंट पर चलती हैं अपनी खूबसूरती बिखेरती हैं। ऐसा बहुत कम ही होता है जब कई हीरोइन अपनी पहली ही फिल्म में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगे, लेकिन दीपिका ने शांति गर्ल बनकर सारे मिथ्यों को तोड़ दिया था।

छपाक की तैयारी में दीपिका

साल 2018 दीपिका के लिए बेहद ही खास रहा। एक तरफ उनकी फिल्म पद्मावत को जबरदस्त सफलता हासिल हुई और उनके काम के लिए उनकी तारीफ की गई वहीं अपने सबसे अच्छे दोस्त और लव पार्टनर रणवीर से दीपिका ने शादी भी रचा ली। राम लीला के सेट से शुरु हुआ दोनों के प्यार ने आखिर में शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। दीपिका और रणवीर ने शादी से ज्यादा रिसेप्शन देकर सुर्खियां बटोंरी थीं। उन्होंने लगातार चार रिसेप्शन दिए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शादी के बाद रणवीर दो फिल्म दो चुके हैं। उनकी फिल्म सिंबा ने बेहतरीन कमाई करते हुए सफलता के झंडे गाढ़ दिए वहीं उनकी फिल्म गली ब्वॉय भी 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर एक रैपर की भूमिका में नजर आ रहें हैं और उनका ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं दीपिका पद्मावत के बाद से पर्दे पर नजर नहीं आई हैं और वह अब छपाक फिल्म पर काम शुरु करने जा रही हैं। ये फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी पर आधारित है जिन्होंने उससे लड़कर खुद को ऊपर उठाया। हालांकि दर्शक रणवीर और दीपिका को एक बार फिर साथ में देखने के लिए बेकरार हैं। अब देखना ये हैं कि ये इंतजार कब खत्म होता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button