दिलचस्प

भारत लौटे विराट का बदल गया लुक, पत्नी अनुष्का के साथ एयरपोर्ट पर आए कुछ ऐसे आए नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मी जगत से दूरी बनाए अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया या फिर न्यूजीलैंड दौरे पर थीं। हालांकि इस दौरान अनुष्का शर्मा जहां एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आई तो वहीं विराट कोहली अपने बदले लुक के साथ काफी बदले बदले नजर आए।

IPL के लिए विराट का न्यू लुक

बता दें कि आईपीएल 2019 जल्द ही शुरु होने जा रहा है। विराट कोहली RCB की टीम से खेलते हैं और ट्रॉफी जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। विराट कोहली प्रैक्टिस को लिए बैंग्लुरु पहुंच गए है। इस दौरान जब वो मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुए तो अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट हुए। आईपीएल को देखते हुए शायद विराट भी इस बार फैंस को नए लुक के साथ नजर आने वाले है।

असल में विराट ने अपना हेयरस्टाइल बदला है औऱ हेय़र कलर भी करवाया है। इस नए लुक में भी विराट बेहद हैंडसम नजर आए औऱ उन्होंने जमकर तस्वीरें भी खिंचवाई। इस दौरान विराट ने ब्लैक स्ट्रिप शर्ट भी पहनी औऱ ब्लैक ट्रैक पैंटस भी पहनी थी। बता दें कि जहां विराट इतने हैंडसम लग रहे थे वहीं अनुष्का भी जबरदस्त खूबसूरत नजर आ रही थीं। अनुष्का ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जैकेट पहन रखा था। साथ ही उन्होंने ब्लैक चश्में के साथ काफी कुल लुक लिया हुआ था।

विरुष्का को चाहने के लिए एक खुशखबरी ये है कि अनुष्का को मैदान में चीयर करते हुए स्पॉट भी किया जाएगा। विरुष्का की जोड़ी बहुत पसंद की जाती है क्योंकि ये कपल अपने व्यस्त समय में भी वक्त निकालकर एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड करते नजर आ जाते हैं। न्यूजीलैंड में भी ये कपल एक साथ समय बिताते देखा गया है। विराट कोहली के लिए ये साल बेहद ही खास है क्योंकि उनकी कैप्टेंसी में पहली बार भारत वर्ल्ड कप खेलेगा। लोगों को एक बार फिर उम्मीद है की जैसे धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप हमारे नाम हुआ था।

विराट को चीयर करती नजर आएंगी अनुष्का

अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2018 में उनकी कोई भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई। शाहरुख और कैटरीना स्टारर फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर जीरो हो गई वहीं वरुण धवन के साथ फिल्म सुई धागा फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अनुष्का को अब एक बड़ी हिट की दरकार है। फिलहाल तो फिल्मों से दूर अनुष्का अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं

बता दें कि काफी समय पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी की शायद अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। इन सारी खबरों का अनुष्का ने खंडन किया था और साथ ही इस पर कड़ी आपत्ति भी जताई थी। अनुष्का का कहना था कि ये सारी बातें छिपाए नहीं छिपती हैं और इस तरह की अफवाह उड़ाना बहुत ही गलत है। अनुष्का अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं औऱ खबर है कि वो बहुत जल्द किसी बड़ी फिल्म का एलान कर सकती हैं वहीं विराट आईपीएल और वर्ल्ड कप की तैयारियों में लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button