दिलचस्प

शादी की तैयारियों में व्यस्त थी दुल्हन, एक कॉल ने बदल दी सारी जिंदगी, चंद मिनटों में सबकुछ खत्म

कॉलेज में दो दोस्त साथ पढ़ते थे। पढ़ते पढ़ते दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। शादी की तैयारियां शुरु हो गई। अमेरिका में उनके घर सजने लगे और मेहमानों को न्यौता दिया जाने लगा। अब सिर्फ एक ही हफ्ता बचा था शादी में तभी दुल्हन को एक अस्पताल से कॉल आई। उसे बताया गया कि उसके मंगेतर का एक्सीडेंट हो गया है। जब तक वो अस्पताल पहुंचती उसके मंगेतर की मौत हो गई। उसके मंगेतर को पार्किंग लॉट में गोली मारी गई थी। एक ही पल में होने वाली दुल्हन की पूरी दुनिया उजड़ गई।

एक कॉल ने बदल दी जिंदगी

ये घटना टेनेसी स्टेट के नेशविले की है। 22 साल की सारा बलूच अगले ही हफ्ते अपने कॉलेज के दोस्त मोहम्मद शरीफी से शादी करने वाली थी। घर में शादी की तैयारियों चल रहीं थीं। सारा अपने लिए कपड़े चुन रही थी और शादी की तैयारियों में व्यस्त थी। अचानक फोन की घंटी बजी तो उसे खबर मिली की उसका मंगेतर जख्मी हो गया है। वो भागती दौड़ती अस्पताल पहुंची।सारा जैसे ही अस्पताल पहुंची उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी। कुछ मिनट बाद एक नर्स ने बताया कि उनके मंगेतर मोहम्मद की मौत हो चुकी है।

सारा को ये खबर सुनकर जबरदस्त धक्का लगा। नर्स ने उसका एक हाथ पकड़ा और बताया कि उसके मंगेतर को गोली लग गई थी। गोली ऐसी जगह लगी थी जिसे निकालते निकालते वक्त लग गया और उसे बचा नहीं पाई। सारा ये सारी बातें सुन नहीं पाई और बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसे लगा की उसने कोई बूरा सपना देखा है। ये उसकी जिंदगी की हकीकत थी। सारा ने अपनी शादी के लिए जो गाउन बनवाया था उसे पहना और अपने मंगेतर को आखिरी विदाई दी।

शादी की जगह छाया मातम

सारा अपनी शादियों की तैयारी में बिजी थी। उसने कभी सोचा नहीं था की परियों जैसी उसकी कहानी एक ऐसी भयानक कहानी बन जाएगी जिसे समझना भी उसके लिए मुश्किल हो जाएगा। सारा के लिए ये सब बर्दाश्त कर पाना बहुत मुश्किल था। उसकी उम्र सिर्फ 22 साल की थी औऱ मोहम्मद की 24 साल। अभी तो दोनों की जिंदगी की एक नई शुरुआत होने वाली थी। दोनों ने फैसला किया था कि वो एक साथ जिएंगे और एक साथ रहेंगे, लेकिन मोहम्मद सारा से किया ये वादा निभा नहीं पाया।

बता दें कि मोहम्मद के साथ ये हादसा उसकी शादी के एक हफ्ते पहले हुई थी। 19 फरवरी को हिक्सन के एक अपार्टमेंट क़ॉम्पलेक्स के पार्किंग लॉट में मोहम्मद के साथ ऐये हादसा हुआ। इस पॉर्किंग लॉट में वो मार्कस व्हाइट नाम के शख्स को अपनी एक्स बॉक्स गेमिंग सिस्टम बेचने के लिए गया था।  उसी शख्स ने मोहम्मद को गोली मार दी। मोहम्मद की इससे पहचान फेसबुक मार्केटप्लेस के जरिए हुई थी। गोली मारने की वजह अभी सामने नहीं आई है।वजह जो भी हो रही हो इसका खामियाजा सिर्फ मोहम्मद ने नहीं बल्कि सारा ने भी चुकाया। उसने अपनी शादी के लिए बनवाया हुआ गाउन अपनी मंगेतर की आखिरी विदाई में पहना और उसकी कब्र पर जाकर उसको याद किया। मोहम्मद अब उसकी जिंदगी से जा चुका था।

यह भी पढ़ें

Back to top button