राजनीति

जान से मार दो लेकिन शादी मत करवाओ, जानिए अपहरण करके करवाई गयी इंजिनियर की शादी की पूरी कहानी

पटना: बिहार में पकड़वा शादी का चलन धीरे-धीरे ख़त्म हो गया है। आपको बता दें बिहार में वर का अपरहरण करके उसकी शादी जबरदस्ती करवा दी जाती है। इस तरह की घटना पहले बहुत ज्यादा होती थी। एल्किन एक इंजिनियर के साथ जो हाल में हुआ उसके बाद पकड़वा शादी एक बार फिर चर्चा में है। आपको बता दें एक इंजिनियर की बंदूक की नोंक पर शादी करवाई गयी थी। शादी तो हो गयी किसी तरह से लेकिन शादी के एक महीने बाद जो कहानी उभरकर सामने आयी है, उसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है।

बिहार में बोकारो स्टील प्लांट में जूनियर इंजिनियर के पद पर काम करने वाले विनोद राय 3 दिसंबर को अपने दोस्त की शादी के लिए मोकामा गए हुए थे। विनोद शादी में जमकर मस्ती करने में लगा हुआ था। लेकिन वह नहीं जनता था कि कुछ लोग उसकी शादी की भी बात कर रहे हैं। विनोद की मोकामा में कुछ लोगों से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान विनोद ने उन लोगों को अपने ट्रांसफर के बारे में बताया। ऐसे में पैरवी करने वाले एक व्यक्ति ने वहीँ के एक बड़े नेता से मिलकर अपना मनचाहा ट्रांसफर करवाने की बात कही।

विनोद अपने ट्रांसफर की बात करने के लिए उस नेता के घर गया। जैसे ही विनोद घर में घुसा कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और सर पर बंदूक तान दी। उन लोगों से विनोद से शादी करने के लिए कहा। जब विनोद ने ना कहा तो उसे रस्सी से बाँध दिया। इसके बाद शुरू हुआ उसे दूल्हा बनाने का काम। लड़की के घर वाले और आरोपी सुरेन्द्र यादव ने उसके सर पर सेहरा भी बाँध दिया और शादी करवाने लगे। विनोद इस दौरान रोते हुए कह रहा था कि उसे जान से मार दें, लेकिन उसकी शादी ना करवायें। इस दौरान कुछ लोग उसका वीडियो भी बना रहे थे।

घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने दुल्हे को खोज निकाला। लड़के के घर वालों ने इसके लिए कोई लिखित शिकायत नहीं की थी। अब शादी के एक माह बाद दोनों परिवार वालों के बीच एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। लड़के वाले यह आरोप लगा रहे हैं कि उसे अगवा करके शादी करवाई गयी है, जबकि लड़की वालों का कहना है कि लड़का उनके घर पहले से ही आता-जाता रहता था। शादी की बात बहुत पहले ही हो चुकी थी, लेकिन दहेज़ की वजह से लड़के वाले शादी से मुकर गए। लड़के वाले दानापुर में जमीन और 20 लाख कैश की माँग कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Back to top button