राशिफल

Rashifal: शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्र कर सकते हैं गड़बड़, 6 राशियां रहे सावधान, बढ़ेगी मुश्किलें

हम आपको शुक्रवार 15 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 15 March 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। लाभ होगा। इन दिनों में आपकी लव लाइफ पर सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। प्यार और तकरार दोनों हो सकती है। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। जरूरतमंदों को खाने की वस्तु दान करें। आज के दिन उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। आज आपके प्रेम की राह में आने वाली सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी। आप जिससे प्रेम करते हैं, आज वो आपको मिल जाएगा। पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। जमीन जायदाद बेचने में भी आपको अच्छा मुनाफा होता दिखाई देगा। शादी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, इस मेहनत करने के बाद आप निश्चित ही सफल होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में खुशियां बनी रहने वाली है। आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी, जिससे कार्य करने में मन लगेगा। आपके लिये बेहतर होगा कि नित्य योगाभ्यास करें। किसी विश्वास पात्र से राय लेने में जरा सी भी हिचकिचाहट ना महसूस करें। बदली हुई परिस्तिथियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पूर्व अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। माँ दुर्गा को लाल सिंदूर चढ़ाएं, बिगड़े काम बनेंगे। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। मन प्रसन्न रहेगा। ताजगी महसूस होगी और काम करने की ऊर्जा आएगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ घूमने जा सकते हैं। दिन की शुरुआत बेचैनी के साथ हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको चिंता रहेगी। घर का वातावरण भी थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। छोटे भाई-बहनों और दोस्तों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह दिन आपको और आपके परिवार को खुशी और सुकून देगा। संयम रखने की आवश्यकता है। घर से दूर काम कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। कुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग से नवाजा है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सही समय है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। एक पुराना रहस्य सामने आ सकता है जिससे संदेह पैदा हो सकता है। परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं आज उनकी तलाश पूरी हो सकती है। आपको सरकारी नौकरी भी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे किसी काम को करने का आपका असामान्य तरीका व्यक्तियों को प्रभावित करेगा और यह आप लोगों को पहचान दिलाएगा। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को कम करने में सहायता करेगा। आपके बच्चे शैक्षणिक मामलों से जुड़ी हुई आपकी सलाह पर मनोभाव करेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी।

आपने Rashifal 15 March 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 March 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15March 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस साल फाल्गुन पूर्णिमा पर खास होगी होली, ग्रहों की स्थिति रहने के कारण लोगों को होंगे अनेक लाभ

Back to top button