दिलचस्प

बेहद भाग्यशाली होते हैं रात में जन्म लेने वाले बच्चे, होते हैं उनमें ये 10 शानदार गुण

किसी भी व्यक्ति की खूबियों औ कमियों को जानने के कई तरीके हैं, जिसमें से व्यक्ति के नाम से उसके बारे में पता लगाना सबसे आसान तरीका है, लेकिन आज हम आपको कुछ अलग बताने वाले हैं। जी हां, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति के जन्म का समय उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। इतना ही नहीं, जब कुंडली बनाई जाती है, तो भी व्यक्ति के जन्म का समय बहुत ही मायने रखता है, ऐसे में हम यहां आज आपको रात में जन्मे बच्चों की कुछ खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भगवान हर किसी को कोई न कोई विशेष गुण ज़रुर देते हैं। बस व्यक्ति को अपने उस गुण को जानने और उसे निखारने की ज़रूरत होती है, जिसके बाद उस व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। ज्योति के अनुसार, बच्चे के अंदर गुण उसके जन्म काल पर ही निर्भर करता है। यानि जो बच्चे सुबह जन्म लेते हैं, उनकी किस्मत अलग होती है और जो बच्चे रात को या शाम को जन्म लेते हैं, उनकी भी किस्मत सबसे अलग होती है। तो चलिए जानते हैं कि रात को जन्म लेने वाले बच्चें में क्या क्या खासियत होती है।

रात में जन्में बच्चे में खासियत

अब हम आपको रात में जन्में बच्चे की खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी चर्चा निम्निलिखित है –

1. जिन बच्चों का जन्म रात में होता है, वे किसी भी परेशानी का हल मिनटो में तलाश कर लेते हैं। यानि हर परेशानी का समाधान उनके पास होता है।

2. जिन बच्चों का जन्म रात में होता है, वे बहुत ही दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं। हर समय चिंतन में ही रहते हैं।

3. रात में जन्म लेने वाले बच्चे व्यवहार के काफी कुशल होते हैं। इनका स्वभाव बहुत ही अच्छा होता है। अपने स्वभाव से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

4. जिन बच्चों का जन्म रात में होता है, उनमें आत्मविश्वास कूट कूट कर भरा होता है।

5. रात में जन्म लेने वाले बच्चे आगे चल कर काफी मेहनती होते हैं और सारा जीवन मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं। अपने मेहनत से ही अपना नाम बनाते हैं।

6. जिन बच्चों का जन्म रात में होता है, उनकी दुनिया उनकी मां के आसपास ही रहती है। अपने मां को ये कभी भी अकेला नहीं छोड़ते हैं और हर मोड़ पर साथ देते हैं।

7. रात में जन्म लेने वाले बच्चे रिश्ता निभाने में माहिर होते हैं और हर समय अपनी सूझ बूझ से ही रिश्तों को लेकर फैसला लेते हैं। जीवन में इन्हें रिश्तों में ठोकरे भी मिलती है, लेकिन उसे आसानी से हैंडल कर लेते हैं।

8. जिन बच्चों का जन्म रात में होता है, वे काफी भाग्यशाली होते है, इन्हें किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं होती है।

9. रात में जन्मे बच्चे आगे चलकर अपने मां बाप का नाम रौशन करते हैं।

 

10. जिन बच्चों का जन्म रात में होता है, वे पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छे होते हैं।

Back to top button