रिलेशनशिप्स

शादी के बीच 5 वें फेरे के बाद दहेज में कार मांगने लगा दू्ल्हा, शादी ना करने की दी धमकी

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: शादियों का सीजन चल रहा है। जहां देखो हर कहीं शादियां हो रही है। फेसबुक या इंस्टाग्राम खोलो तो रोज एक या दो लोग ऐसे दिख ही जाते हैं जिनकी या तो इंगेजमेंट हो जाती है या कुछ की शादी हर कोई अपने फेसबुक पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को बदल रहा है। अब बात शादियों की हो रही है तो भला हम दहेज को कैसे भूल सकते हैं। भारत में शादियों का नाम आते ही उसके पहले आ जाता है दहेज। दहेज एक ऐसी कुरूप प्रथा है जिसने  ना जाने कितने बेटियों की जान ली हैं। कितने घर बरबाद किए हैं लेकिन इसके बावजूद भी ये प्रथा खत्म नहीं हो रही है।

बता दें कि देश में करीब हर साल ना जाने कितनी बेटियां इस दहेज की आग में जल जाती हैं। किसी के ससुराल वाले उनकी जान ले लेते हैं तो कुछ खुद इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपनी जान गवां देती हैं। तो कुछ की शादियां बीच मंडर पर ही टूट जाती हैं। शादी से पहले दहेज मांगने वालों की सोच को तो क्या ही कहा जा सकता है, लेकिन कुछ लोग इस लालच में इतना गिर जाते हैं कि वो अपनी लालच को पूरा करने के लिए शादी से पहले या बाद में नहीं बल्कि बीच शादी के मंडप के नीचे ही दहेज की मांग करने लगते हैं। ऐसा सुनकर भी उन लोगों की सोच और मानसिकता पर कितना गुस्सा आता है ना? मन में यही सवाल उठता है कि आखिर कैसे कोई इतना गिर सकता है। लेकिन ऐसे लोग होते हैं जो आज के समय में भी ऐसी हरकत करते हैं।

आज हम आपको एक ऐसी ही शादी के बारे में बताएंगे जिसमें रात को फेरों के वक्त लड़के ने लड़की वालों से दहेज की मांग कर दी, तो चलिए अब आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जालौन के तहत आने वाले उरई का है। जहां पर 9 मार्च के दिन शादी हो रही थी। लड़के वाले उरई के थे और लड़की पक्ष वाले कानपुर के लेकिन लड़के वालों की मांग थी की लड़की वाले उरई आकर शादी करें। इस मांग को लड़की वालों ने माना भी और शादी करने के लिए उरई चले गई। 9 मार्च के दिन शादी थी। बारात आई स्वागत हुआ, सब कुछ अच्छे से हो रहा था। रात के समय फेरे हो रहे थे। पांच फेरे हुए ही थे कि लड़के ने 6 वां फेरा लेने से पहले लड़की वालों से कार की मांग कर दी। जब लड़की वालों ने इस मांग को पूरा करने से मना कर दिया तो लड़केवालों को गुस्सा आ गया। दूल्हे ने सेहरा उतार फेंका और शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में विवाद हो गया बात मारपीट तक आ गई, जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना कर दी और पुलिस के बीच बचाव के बाद मामला थोड़ा शांत हुआ।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने और मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन मामला सुलझा नहीं। लड़की वालों ने बताया कि फेरे के बीच में ही लड़केवालों ने कार की मांग रख दी, लेकिन जब हमने इस मांग को मानने से मना कर दिया तो लड़के ने शादी करने से ही मना कर दिया। लड़की वालों ने बताया कि लड़का शादी में शराब पीकर आया था और नशे में आकर कार की मांग कर रहा था। जबकि शादी से पहले ही लड़की वालें उनको 10 लाख रूपए दे चुके थे, लेकिन इसके बावजूद भी लड़के वालों ने अचानक कार की मांग कर डाली।

फिलहाल लड़की वालों ने लड़के वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। ये कोई पहली इस तरह की घटना नहीं हैं जब शादी के बीच लड़के वालों ने दहेज की मांग कर दी हो इसके पहले भी हम आपको इस तरह की खबरें बता चुके हैं। यहां सोचने वाली बात ये है कि आखिर कब इस दहेज पर रोक लगेगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई होगी।

Back to top button