दिलचस्प

इन 7 लोगों पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए भरोसा, अगर किया तो हमेशा रहेंगे दुखी और परेशान

इंसान को धोखा तब मिलता है जब वो गलत व्यक्ति पर भरोसा करता है। महापुराण में देवी भगवती ने 7 तरह के लोगों पर कभी ना भरोसा करने के बारे में बताया है। ये 7 लोग जीवन में सिर्फ परेशानी औऱ दुख लाते हैं। जब आप किसी पर भरोसा करते हैं तो उस व्यक्ति के हाथों में आप अपने सुख दुख की चाभी दे देते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए की किन लोगों पर आपको भरोसा करना चाहिए और किन पर नहीं।

दूसरों को दुखी देखकर सुखी होने वाले

दुनिया में ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिन्हें दूसरों को परेशानी में देखकर ही खुश हो जाते हैं। ऐसे लोग होते हैं जो दूसरों को परेशान ही इसलिए करते हैं ताकी उनका दुख देखकर खुद खुश हो सकें। अगर आप ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करेंगे तो आपको सिवाय दुख के और कुछ नसीब नहीं होगा। ऐसे लोगों से अपनी कोई बात नहीं कहनी चाहिए। इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

पराई स्त्री पर नजर रखने वाले

स्त्री किसी की जागीर नहीं है, लेकिन हर पुरुष से उसके उसके अलग संबंध बने है औऱ वो उन्हीं की कहलाती है। वो किसी की मां होती है, बहन होती है और पत्नी होती है। जब कोई व्यक्ति अपने इन रिश्तों से इतर किसी दूसरी स्त्री पर गलत नजर रखता है तो वो चरित्रहीन होता है। ऐसे व्यक्ति को किसी भी धर्म अधर्म की जानकारी नहीं होती है औऱ किसी भी तरह का अपराध करने से वो पीछे नहीं छूटते हैं। ऐसे व्यक्ति पर बिल्कुल भरोसा नहीं करना चाहिए।

नास्तिक

सिर्फ मूर्ति करने वाले ही लोग आस्तिक नहीं होते। अपने से ऊपर किसी शक्ति को मानने वाले भी आस्तिक होते हैं। जो व्यक्ति भगवान में विश्वास ना करे, धर्म आस्था को झूठा माने, ईश्वर के अस्तित्व पर यकीन ना करे वो ही नास्तिक होता है। ऐसे व्यक्ति को किसी का डर नहीं होता क्योंकि उसके हिसाब से भगवान नहीं होते। ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करना अपने आप को दुखी करना है।

लालची

ऐसे व्यक्ति से दूर रहें जिसके मन में हमेशा लालच बना रहे। लालची व्यक्ति बिल्कुल भी भरोसे के लायक नहीं होता। उसके लिए रिश्ते महत्व नहीं रखते। आप जब ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करते हैं तो धोखा खाते हैं।आज वो आपके साथ है, जैसे ही उसे उसके मन की चीज किसी औऱ से मिलेगी वो उसका हो जाएगा। हर इंसान को लालची व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।

जलन भाव वाला व्यक्ति

ईष्या करना मनुष्य के स्वभाव मे है, लेकिन जो व्यक्ति हमेशा दूसरे व्यक्ति की सफलता से जले ऐसे व्यक्ति से सभी को दूर रहना चाहिए। ऐसा व्यक्ति खुद आपकी खुशियों से जलेगा औऱ आपका ही घर बर्बाद करने की कोशिश करेगा। ऐसे व्यक्ति छल करने में भी पीछे नहीं हटते हैं औऱ जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते हैं।

छल करने वाला व्यक्ति

वो व्यक्ति जो सिर्फ छल करना जानता हो उस पर भरोसा करने से आपको छल ही मिलेगा। जो व्यक्ति जीत की चाह में किसी भी तरह का छल करने के तैयार हो जाए वो भरोसे के योग्य नहीं है।

 

अंहकारी व्यक्ति

किसी भी घमंडी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि वो इस लायक ही नहीं होता है। उसे हमेशा अपने ही हर बात का घमंड रहता है। वह ना कभी किसी की बात मानता है और ना ही अपनी गलती स्वीकार करता है। ऐसे लोगों से दूर रहें। ऐसा व्यक्ति हमेशा धोखा देता है।

 

यह भी पढ़ें

Back to top button