स्वास्थ्य

प्रेगनेंसी के बाद वापस से अपने पेट को अंदर करने के लिए अपनाएं ये जबरदस्त उपाए

बच्चे को जन्म देने के बाद अक्सर महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है और उनके पेट की शेप एकदम खराब हो जाती है। जिसके चलते महिलाएं काफी दुखी रहती हैं। प्रेगनेंसी के 9 महीनों के दौरान महिलाएं खुलकर और खूब मात्रा में कई सारी चीजों का सेवन करती हैं और बच्चा होने के बाद उनका वजन और  फिगर एकदम बिगड़ जाती है। अपने बिगड़े फिगर को छुपाने के लिए महिलाएं ढीले कपड़े तक पहनना शुरू कर देती हैं। प्रेगनेंसी के बाद अधिकतर महिलाएं अपने शरीर को फिर से शेप में लाने में लग जाती हैं और अपने पेट को अंदर करने के लिए खूब मेहनत भी करती हैं, लेकिन फिर भी उनका पेट कम नहीं हो पाता है। हालांकि अगर नीचें बताए गए घरेलू उपायों को महिलाएं अपनाएं तो वो अपने पेट को वापस से शेप में ला सकती हैं।

इन उपायों से करें अपने पेट को कम

मेथी का सेवन करें

मेथी को काफी गुणकारी चीज माना जाता है और इसको खाने से पेट को कम करने में भी मदद मिलती हैं। दरअसल मां बनने के बाद महिलाओं के हार्मोन  बिगड़ जाते हैं जिसकी वजह से ही उनका फिगर खराब हो जाती हैं। लेकिन मेथी का सेवन कर आप अपने हार्मोन को सही कर सकती है और पेट को कुछ ही हफ्तों में कम किया जा सकता है। जिन भी महिलाओं का पेट मां बनने के बाद बढ़ गया है वो बस रोज रात को सोने से आधा घंटे पहले एक चम्मच मेथी के बीजों को एक ग्लास गर्म पानी में उबालें और फिर इस पानी को छान कर इसको पी लें।

बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं

डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों को स्तनपान कराने से शरीर में मौजूद फैट कम होने लग जाता है। दरअसल  शरीर में मौजूद फैट सेल्स और कैलोरी से ही दूध बनाता है और ऐसा होने से शरीर का वजन कम होने लग जाता है। स्तनापान करवाते समय  शरीर की 300 से लेकर 500 तक कैलोरी को खत्म की जा सकती है इसलिए आप अपने बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं।

दालचीनी और लौंग

दालचीनी और लौंग को खाकर भी पेट को कम किया जा सकता है। जिन महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है वो बस रोज कुछ लौंग और आधा चम्मच दालचीनी को लेकर इन्हें पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को छान लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इसको पी लें। आप इस पानी को सुबह और रात के समय पी सकती हैं। (यह भी पढ़ें : दालचीनी के फायदे)

ओटमील खाएं

सुबह के समय महिला केवल ओटमील का ही सेवन करें। ओटमील खाने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता है और शरीर को ताकत भी मिल जाती है। इसी तरह से दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करके भी वजन को कम किया जा सकता है। वहीं आप योगा करके भी अपने पेट को अंदर कर सकती हैं।

गर्म पानी पीएं

गर्म पानी पीने से पेट में फैट जमा नहीं होता है और आपका पेट अंदर होने लग जाता है। इसलिए बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाएं केवल हल्का गर्म पानी ही कुछ महीनों तक पीएं। आप चाहें तो इस पानी में शहद भी मिला सकती हैं। याद रहे की जो महिलां बच्चों को जन्म देती हैं उनको सेहतमंद खाना जरूर खाना चाहिए इसलिए आप पेट को अंदर करने के चक्कर में सेहतमंद खाने को खाना बंद ना करें और ऊपर बताए गए उपायों की अपनाएं।

Back to top button